आजकल गैस का संकट चल रहा है. लोगों को काफी मुश्किल से गैस सिलेंडर मिल पा रहा है. अगर आपके घर में भी ऐसी कोई दिक्कत आती है और आपका गैस सिलेंडर खत्म हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई ऐसी रेसिपी आप बना सकते हैं, जिसको गैस पर पकाने की जरूरत ही नहीं होती है. चलिए आपको ऐसी ही 5 रेसिपी के बारे में बताते है, जिसे घर पर बिना गैस के झटपट बना सकते हैं.
दही सैंडविच-
एक रेसिपी दी सैंडविच है, जिसे बिना गैस के आसानी से बना सकते हैं. ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक मलमल का कपड़ा लेते हैं. इसमें दही को बांधकर टांग देते हैं, ताकि दही का पूरा पानी निकल जाए. जब दही का पूरा पानी निकल जाए तो उसे कटोरी में रख लें और उसमें कॉर्न, खीरा, गाजर और दूसरी सब्जियों को बारीक काटकर मिलाएं. इसमें नमक और काली मिर्च भी मिलाएं, ताकि इसका स्वाद अच्छा हो जाए. इसके बाद इस मिश्रण को ब्रेड पर लगाएं. अब आपका सैंडविच तैयार हो गया है. आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ये काफी हेल्दी होता है.
स्प्राउट्स सलाद-
अगर आपके घर की गैस खत्म हो गई है तो आप झट से स्प्राउट्स सलाद बना सकते हैं. इसमें अंकुरित मूंग, कटी प्याज, खीरा, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला मिला सकते हैं और इसे तैयार कर सकते हैं. यह सलाद पोषण से भरपूर होता है और इसको खाने से पेट भी भर जाता है.
मसाला पोहा-
अगर आपके घर की गैस खत्म हो गई है तो आप मसाला पोहा भी बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में पोहा लेते हैं और उसमें नमक, हल्दी और चीनी मिलाते हैं. इसके बाद इसको पानी में भिगोकर 20 मिनट के लिए रख देते हैं. इसके बाद इसको छान लेते हैं. इसमें प्याज, टमाचर, हरी मिर्च, धनिया और नींबू का रस डालते हैं. इसमें नमकीन भी डाल सकते हैं. ये रेसिपी काफी स्वादिष्ट होती है.
भेलपुरी-
आप बिना गैस के भेलपुरी भी बना सकते हैं. ये भी काफी पॉपुलर है. इसको बनाना भी काफी आसान है. इसमें मुरमुा, पापड़ी, हरी चटनी, इमली की चटनी मिला सकते हैं. इसके साथ ही आप इसमें चाट मसाला भी डाल सकते हैं. इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है.
फ्रूट सलाद-
अगर घर की गैस खत्म हो गई है तो फ्रूट सलाद भी बना सकते हैं. इसमें सेब, केला, अंगूर जैसे फल मिलाते हैं. इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. यह डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है.
ये भी पढ़ें: