Gajar ki Barfi Reqcipe: बिना खोया, मिल्क पाउडर और मलाई के बनाएं सर्दियों की स्वादिष्ट मिठाई.. जानें क्या है रेसिपी

गाजर का हलवा को सर्दियों में सबको पसंद है, लेकिन आप गाजर की बर्फी बनाकर लोगों का दिल जीत सकते हैं. इसकी रेसिपी में न खोया इस्तेमाल होता है और न ही मिल्क पाउडर की जरूरत पड़ती है.

Gajar Barfi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

गाजर का हलवा तो हर घर में बनाया जाता है, लेकिन इस बार गाजर की बर्फी बनाने का तरीका जानिए. यह मिठाई बिना खोया, मिल्क पाउडर और मलाई के बनाई जाती है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग और अनोखा होता है. इसे बनाने में इस्तेमाल किए गए पोहे का पाउडर और बादाम पाउडर इसे खास बनाते हैं.

कैसे करें शुरुआत
गाजर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले 600 ग्राम लाल गाजर को छीलकर धो लें. गाजर को पतले ग्रेडर से ग्रेट करें ताकि इसे आसानी से पकाया जा सके. गाजर को कुकर में पकाने के लिए 2 टेबलस्पून घी और 1 कप दूध डालें. कुकर में एक सीटी आने के बाद इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.

इसके बाद पोहे का पाउडर तैयार करें. पोहे को छानकर बारीक पाउडर बनाएं. साथ ही, मावा बनाने के लिए आधा लीटर फुल क्रीम दूध को गाढ़ा करें. गाजर और मावा को मिलाकर इसे धीमी आंच पर पकाने के लिए छोड़ दें.

ड्राई फ्रूट्स डालेंगे जान
गाजर के मिश्रण में 1 कप चीनी, आधा कप पोहे का पाउडर, एक चौथाई कप कद्दूकस किया नारियल, और एक चौथाई कप बादाम पाउडर डाला जाता है. इसके अलावा, आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर और 2 टेबलस्पून घी डालकर इसे अच्छे से मिलाएं.

बर्फी को करें सेट और गार्निश
बर्फी को सेट करने के लिए एक ट्रे या थाली को घी से ग्रीस करें. मिश्रण को ट्रे में डालकर अच्छे से दबाएं. गार्निशिंग के लिए बारीक कटे हुए काजू और बादाम का उपयोग करें. इसे 1 घंटे तक सेट होने के लिए छोड़ दें.

गाजर की बर्फी की खासियत
गाजर की बर्फी बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी होती है. इसे फ्रिज में 15-20 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है. यह मिठाई गाजर के हलवे का एक बेहतरीन विकल्प है. इसे बनाना आसान है और यह त्योहारों या खास मौकों पर परोसने के लिए आदर्श है.

 

Read more!

RECOMMENDED