Beetroot For Haircare: जड़ों को छोड़ने पर मजबूर होगा डैंड्रफ, बालों में आएगी एक नई चमक.. जानें कैसे रंगे हेयर को चूकंदर से

लोग बालों की सेहत के लिए महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार सही रिजल्ट नहीं मिलते हैं. ऐसे में आप इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं.

Representative Image (AI Generated)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

चुकंदर एक ऐसा सुपरफूड है जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि बालों की देखभाल में लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. इसका गहरा लाल रंग इसे नेचुरल हेयर कलर के रूप में उपयोगी बनाता है. आमतौर पर लोग चुकंदर को एनीमिया से बचाव के लिए खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बालों को मजबूत, चमकदार और हल्का रंग देने में भी मददगार साबित होता है.

चुकंदर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं. इससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचते हैं, जो बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं. अगर आपके बाल पतले हैं या उनकी ग्रोथ धीमी है, तो चुकंदर उपयोगी साबित हो सकता है.

बाल झड़ने की समस्या होगी छूमंतर
चुकंदर में आयरन और फोलेट होता है, जो एनीमिया से होने वाले हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है. रेगुलर इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं और टूटने-झड़ने की परेशानी में कमी आती है.

डैंड्रफ दौड़ता है सिर छोड़कर
चुकंदर के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प को शांत करते हैं और डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसे हेयर मास्क के रूप में इस्तेमाल करने से स्कैल्प हेल्दी रहता है.

समय से पहले नहीं होंगे बाल सफेद
चुकंदर में मौजूद आयरन, फोलेट और सेलेनियम बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है. साथ ही यह बालों में चमक लाने में भी मदद करता है.

बालों को देगा कलर
चुकंदर से बालों को हल्का लाल या बरगंडी टिंट दिया जा सकता है. इसके लिए चुकंदर को काटकर उसका रस निकाल लें और उसमें थोड़ा नारियल तेल मिलाएं. इस मिक्सचर को बालों में अच्छी तरह लगाकर 1–2 घंटे तक छोड़ दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें और 24 घंटे बाद ही शैम्पू करें, ताकि रंग अच्छे से टिक सके.

नोट: चुकंदर का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. साथ ही, बेहतर रिजल्ट्स के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें और बालों को साफ रखें.


 

Read more!

RECOMMENDED