आपकी किचन में रखा मिक्सर एक ऐसा इलेक्ट्रिकल उपकरण है, जो आपके कई कामों को चुटकियों में कर देता है. जैसे खड़े मसालों को पीसना, चटनी तैयार करना, सूखे मसालों से पाउडर तैयार करना, डिश के लिए बैटर तैयार करना. इन सब प्रक्रियाओं में मिक्सर गंदा हो जाता है, और कई हार उसकी काम करने की ताकत पर भी असर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि उसकी सफाई का ध्यान रखा जाए. लेकिन उसकी सफाई का कोई सॉल्यूशन आता नहीं. ऐसे में आप घर पर ही सॉल्यूशन तैयार कर उसकी सफाई कर सकते हैं.
किचन में मिक्सर एक जरूरी उपकरण है जो खाना बनाने की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाता है. लेकिन इसकी सफाई को नजरअंदाज करना न केवल इसकी काम करने की ताकत को प्रभावित कर सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है. मिक्सर की सफाई को रेगुलरली साफ करना जरूरी है, क्योंकि इसमें कई चीज़े बनाई जाती हैं, जिनका हम सेवन करते हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कैसे सुरक्षित तरीके से इसे साफ किया जा सकता है.
सफाई शुरू करने से पहले सुरक्षा उपाय
मिक्सर की सफाई शुरू करने से पहले सबसे जरूरी काम है कि प्लग को टेप से कवर कर दें. गीला प्लग इलेक्ट्रिक बॉक्स में डालने से करंट लगने का खतरा होता है. साथ ही यह कदम बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
सफाई के लिए सॉल्यूशन तैयार करें
मिक्सर की सफाई के लिए एक ऐसे सॉल्यूशन को तैयार करने की जरूरत है जो फौरन सफाई कर दे. इसके लिए सिरका, नींबू का रस, और डिटर्जेंट का उपयोग कर सॉल्यूशन तैयार करें. सिरका और नींबू का रस गंदगी को हटाने में मदद करते हैं. इस सोल्यूशन को स्प्रे बोतल में डालकर मिक्सर के अलग-अलग हिस्सों पर छिड़कने से सफाई आसान हो जाती है.
मिक्सर के हिस्सों की सफाई
मिक्सर के अलग-अलग हिस्सों को साफ करने के लिए अलग-अलग टूल्स चाहिए होते है. इसमें आप इयर बड्स, टूथब्रश, और कपड़े को टूल के तौर पर उपयोग कर सकते हैं. पुराने टूथब्रश से मिक्सर के कोनों में फंसी गंदगी को आसानी से हटाया जा सकता है. इसके अलावा, चाकू और चम्मच का उपयोग करके मिक्सर के अंदरूनी हिस्सों को भी साफ किया जा सकता है.
साप्ताहिक सफाई की जरूरत
मिक्सर की सफाई को साप्ताहिक रूप से करना चाहिए. हर हफ्ते थोड़ा सा समय देकर मिक्सर को साफ रखने से यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है. नियमित सफाई से मिक्सर की काम करने की ताकत बनी रहती है और किचन भी साफ-सुथरा दिखता है.
सुरक्षित और टिकाऊ सफाई
सफाई प्रक्रिया के आखिर में मिक्सर को पूरी तरह से सुखाने और टेप हटाने के बाद इसे अंतिम बार सूखे कपड़े से साफ कर दें. मिक्सर को सुरक्षित और टिकाऊ बनाए रखने के लिए इसे सही तरीके से साफ करना जरूरी है.