Vegetarian Shami Tikki Recipe: जानें कैसे बनाएं मीट के बगैर कबाब, घर पर बनाएं दिल्ली-6 की फेमस शामी टिक्की.. पराठे के साथ लगेगी शानदार

यह रेसिपी न केवल आसान है बल्कि हेल्दी और स्वादिष्ट भी है. इसे घर पर बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं.

Veg Shami Tikki Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

आमतौर पर शामी कबाब मीट से बनाया जाता है, इसी वजह से वेज खाने वाले लोग इसका टेस्ट नहीं ले पाते हैं. लेकिन इस दिक्कत को भी दूर किया जा सकता है. आज हम आपके लिए लाए हैं इस डिश का वेज वर्ज़न, यानी वेज शामी कबाब. यह न केवल स्वाद में अच्छे हैं बल्कि टेस्टी भी हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

शामी कबाब का मुख्य आकर्षण इसका मसाला है. इसमें तेज पत्ता, साबुत धनिया, जीरा, शाही जीरा, सूखी लाल मिर्च, जावित्री, दालचीनी, काली मिर्च, मोटी इलायची और छोटी इलायची को हल्का रोस्ट करके पीस लिया जाता है. यह मसाला महीनों तक स्टोर किया जा सकता है और इसका स्वाद बेहद खास होता है.

सब्जियों और दाल का मिक्सचर
कुकर में देसी घी गर्म करके प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भूनने के बाद आलू, गाजर, गोभी, बीन्स और भीगी हुई चना दाल को मिलाया जाता है. इसमें ताजे हरे मटर, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और तैयार शामी मसाला डाला जाता है. सब्जियों को अच्छे से भूनने के बाद थोड़ा पानी डालकर करीब दो सीटी लगाई जाती है  ताकि सब्जियां पूरी तरह गल जाएं.

कबाब मिक्सचर की तैयारी
पकी हुई सब्जियों और दाल को मथनी से मैश किया जाता है और गैस पर रखकर इसका एक्सट्रा पानी सुखाया जाता है. ठंडा होने के बाद इसमें ताजा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और भुना हुआ बेसन मिलाया जाता है. अगर बेसन न हो तो ब्रेड क्रंब्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

स्टफिंग और शेपिंग
कबाब को और स्वादिष्ट बनाने के लिए दही, धनिया, पुदीना और प्याज की स्टफिंग तैयार की जाती है. यह स्टफिंग कबाब को जूसी और टेस्टी बनाती है. मिक्सचर को हल्के हाथों से शेप देकर स्टफिंग को बीच में भरकर टिक्की तैयार की गई. शामी कबाब को तवे पर शालो फ्राई करना सबसे अच्छा तरीका है. डीप फ्राई करने से कबाब ड्राई हो सकता है. तवे पर हल्का सा घी लगाकर कबाब को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी बनाया जाता है.

प्लेटिंग और परोसने का तरीका
शामी कबाब को मसाला प्याज के साथ परोसा जाता है. यह कबाब न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होते हैं. यह रेसिपी पार्टी स्नैक्स के लिए परफेक्ट है.

 

Read more!

RECOMMENDED