Malai Kofta Recipe
Malai Kofta Recipe
मलाई कोफ्ता भारतीय शाकाहारी डिश में एक बेहद शाही डिश है. इसमें पनीर, आलू और मलाई से बने नरम-नरम कोफ्तों को काजू-टमाटर की गाढ़ी, हल्की मीठी और खुशबूदार ग्रेवी में पकाया जाता है. यह डिश अपने रिच स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए जानी जाती है, जो खास मौकों, त्योहारों या मेहमानों के लिए परफेक्ट मानी जाती है. ऊपर से डाली गई ताज़ी क्रीम और हरे धनिए की सजावट इसकी खूबसूरती और स्वाद दोनों को बढ़ा देती है.
कैसे तैयार होगी करी?
मलाई कोफ्ता की करी बनाने के लिए सबसे पहले हल्का सा तेल और ढेर सारा बटर गर्म किया करें. इसमें दालचीनी, तेज पत्ता, लौंग, मोटी इलायची, हरी इलायची और शाही जीरा डालें. इसके बाद प्याज को हल्का पकाएं और उसमें हरी मिर्च, अदरक और लहसुन मिलाएं.
मसालों में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर का उपयोग करें. टमाटर, नमक और काजू डालकर इसे हल्का पकाएं. टमाटर और काजू के मैशी होने तक इसे पकाया गया और फिर इसे मिक्सर में ब्लेंड कर फाइन प्यूरी तैयार करें. ग्रेवी को छानकर उसमें कसूरी मेथी, चीनी और नमक मिलाएं. आखिर में क्रीम डालकर इसे मखमली बनाएं.
कोफ्ते बनाने की प्रक्रिया
कोफ्ते के लिए पनीर और उबले हुए आलू को मैश करें. इसमें धनिया, अदरक, हरी मिर्च, कॉर्नफ्लोर, नमक और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छे से मैश कर गोल या ओवल आकार के कोफ्ते तैयार करें. कोफ्तों को डीप फ्राई कर सुनहरा और कुरकुरा बना कर तैयार करें.
प्लेटिंग और परोसने का तरीका
मलाई कोफ्ते की प्लेटिंग के दौरान कोफ्ते को करी में डालने की बजाय करी को कोफ्ते पर डालें. इससे कोफ्ते टूटते नहीं हैं और उनका स्वाद बरकरार रहता है. करी के ऊपर ताजा धनिया पत्तियां डालकर इसे सजाएं.
करी को मखमली बनाने के लिए ग्रेवी को छानना जरूरी है. कोफ्ते को सही आकार में बनाने और फ्राई करने के दौरान ध्यान रखना चाहिए कि वे टूटें नहीं. प्लेटिंग के समय कोफ्ते और करी को अलग-अलग रखना चाहिए.