आमतौर पर लोग बालों के सफेद होने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं. ऐसे में कुछ डाई का सहारा लेते हैं, तो कुछ हेयर कलर का. तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी है, जिनका मानना होता है कि इनके केमिकल मिले होते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं. इसलिए वह देसी नुस्खे अपनाते हैं. लेकिन परेशानी ये है कि बालों की सफेदी को दूर करने के लिए देसी नुस्खे काफी कम मौजूद हैं. लेकिन आज तो नुस्खा हम आपको बताने जा रहे हैं वह न केवल बालों को काला करता है, बल्कि बालों की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है. यह है प्याज के छिलकों का रस.
किस तरह तैयार करें हेयर डाई
प्याज़ के छिलकों से हेयर डाई तैयार करने के लिए सबसे पहले तो कड़ाही लें. और उसमें कुछ प्याज़ के छिलकों को भूनना शुरू करें. इन्हें तब तक भूने जब तक इनका रंग काला न पड़ जाएं. उसके बाद इन्हें एक जार में डाल कर पीस लें. उसके बाद इसमें एलोवेरा जैल और नारियल का तेल मिलाएं. इस तरह से आपकी हेयर डाई तैयार हो जाएगी. अब इसे कुछ दिनों तक ब्रश से बालों में लगाएं. धीरे-धीरे आप महसूस करेंगे कि आपके बालों से सफेदी दूर होने लगी है.
कॉफी से तैयार करें हेयर मास्क
बालों के लिए कॉफी भी काफी फायदेमंद साबित होती है. इसका हेयर मास्क अगर आप बनाकर लगाते हैं, तो आपके बाल मुलायम और बालों से रूसी कोसों दूर हो जाएगी. इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले दही में कॉफी पाउडर मिलाने की जरूरत है. साथ ही थोड़ा ऑलिव ऑयल भी मिलाएं, जिससे इसे बालों में लगाना आसान हो जाए. इसके साथ ही इस मिक्सचर में शहद भी मिलाना जरूरी है.
एक बार आपका मिक्सचर तैयार हो जाए, तो इसे अच्छे से बालों की जड़ों में लगाएं. इसके साथ ही इसे बालों की लेंथ में भी लगाएं. इसे एक बार बालों में लगाने के बाद करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद हेयर वॉश कर लें. जड़ में लगाने से बालों की रूसी से छुटकारा मिलेगा, तो वहीं लेंथ में लगाने से आपके बाल काफी मुलायम हो जाएंगे. आप इस हेयर मास्क को जब मन करे तब तैयार कर बालों की कंडीशनिंग कर सकते हैं.