इस आसान हैक से घर पर ही बना लें ऑर्गेनिक रंग
इस आसान हैक से घर पर ही बना लें ऑर्गेनिक रंग
How to make Home Made Holi 2026 Organic Color at home tips in hindi होली का त्यौहार रंगों के बिना अधूरा है. लेकिन बाजार में मिलने वाले रंग केमिकल युक्त होते हैं, जिनसे स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इससे बचने के लिए आज हम आपको वह तरीका बताने जा रहे हैं, जिनसे आप घर में ही ऑर्गेनिक रंग बना सकेंगे. जो तरीका हम आपको बताएंगे उससे मिनटों में आप रंग बना कर तैयार कर लेंगे.
रंग बनाने के लिए आपको केवल कुछ सामान चाहिए. आपको बस करना ये है कि आपको मार्केट, गर्डेन या किचन से इन्हें जमा कर लेना है. इन सारी चीजों में केमिकल नहीं होता और ये कम मेहनत भी मांगते हैं.
लाल रंग बनाने का तरीका
होली लाल कलर के बिना अधूरी सी लगती है. लाल रंग बनाने के लिए आपको चाहिए लाल गुलाब की पंखुड़ियां. पंखुड़ियों को सुखा कर उसे मिक्सर में पीस कर उसका पाउडर बना लें. लाल गुलाब के पाउडर को बाजार में मिलने वाले खुशबू वाले पाउडर में मिला लें. इससे लाल रंग तैयार हो जाएगा और रंग से खुशबू भी अच्छी आएगी.
रंगो में रंग, गुलाबी रंग. इसको इस तरह बनाएं
इसके लिए 1 किलो आटा लें और गुलाबी गुलाब की पंखुड़ियां लें. पंखुड़ियों को पानी में पीस कर आटे में मिल दें. मिलाने के बाद धूप में सूखा लें. सूखते ही गुलाबी रंग गाढ़ा दिखेगा और रंगों वाला फील भी आएगा. खुशबू के लिए आप इसमें एसेंस डाल सकते हैं. याद रखें कि आटे में कम पानी ही डालें. इससे आटा आपस में चिपकेगा नहीं और रंग जैसा दिखेगा.
पीला रंग ऐसे होगा तैयार
गेंदे के फूल को पीस लें, फिर उसे खुशबू वाले पाउडर में मिला दें. मिलाने का बाद धूप में अच्छे से फैला कर सुखा लें. अगर पाउडर आपस में चिपक रहें हैं, तो सूखने के बाद इसे फिर से मिक्सर में पीस लें. आपको एकदम आसानी से ऑर्गेनिक पीला रंग मिल जाएगा.
रंगों का राजा बैंगनी रंग या नीले रंग को ऐसे करें तैयार
अपराजिता के फूलों को उबाल लें. पानी कम ही रखें. इसके बाद इसे आटे या पाउडर में मिला दे और अच्छे से फैला कर धूप में सुखा लें. अगर गांठ पर जाए तो मिक्सर में पीस कर रंग तैयार कर लें. खुशबू के लिए क्या करना है आपको पता ही है.
हरा रंग ऐसे बनता है
पालक के पत्तों को पीस लें और उसे भी खुशबू वाले पाउडर या आटे में मिला कर धूप में सुखा लें. जरूरत पड़ने पर पीस लें. इतना करने भर से आपको 5 रंग मिल जाएगा हरा रंग. ये रंग ऑर्गेनिक हैं और त्वचा पर नुकसान भी नहीं करतें.
होली में अब कम वक्त बचा है. आज से ही रंग बनाने की तैयारी शुरू करें और इस बार होली में रंग ऐसा खेलें जो सुरक्षित हो और किसी को असहज महसूस न कराए. किसी के इजाजत के बीना, किसी को जबरदस्ती रंग भी न लगाएं. होली खुशियों का त्योहार है, याद रखें कि कोई आपके कारण दुखी न हो जाए.
ये भी पढ़ें