Kale Chane Ka Nimona Recipe: मटर ही नहीं, बनता है काले चने का भी निमोना... एक बार जरूर बनाएं और चावल के साथ खाएं
सर्दियों में मटर से बनने वाला मशहूर निमोना, हर किसी को पसंद आता है. लेकिन आप इसे काले चने से भी बना सकते हैं. इसका टेस्ट खाने में और भी अच्छा लगता है.
काले चने का निमोना रेसिपी
- नई दिल्ली,
- 21 फरवरी 2026,
- (Updated 21 फरवरी 2026, 4:46 PM IST)
how to make UP Bihar Style Kale Chane Ka Nimona बिहार और यूपी में बनने वाला निमोना एक ऐसी डिश है, जो हर किसी को पसंद आती है. लेकिन अगर ठंड के मौसम के बाद भी आप निमोना खाना चाहते हैं, तो आप काले चने से भी निमोना बना सकते हैं. निमोना मसाले और स्वाद का बेस्ट कॉबिनेशन है. इस रेसिपी को फॉलो करके आप भी काले चने का निमोना आसानी से बना सकते हैं.
काले चने से निमोना बनाने का सामान
- उबले आलू- 2
- उबले चने- एक कप
- सरसों का तेल- 1 बड़ा चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- प्याज- बारीक कटे
- लहसुन- 7 से 8 पीसा हुआ
- अदरक- 1 इंच पीसा हुआ
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- चीरा पाउडर- आधा चम्मच
- काली मिर्च- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर - आधा चम्मच
- टमाटर- 1
- धनिया पत्ती- स्वाद के लिए
- गरम मसाला पाउडर- आधा चम्मच
- नमक- स्वाद अनुसार
- पानी- पकाने के लिए
काले चने से निमोना बनाने का तरीका
- सबसे पहले आलू और काले चने को उबाल लें.
- उबालने के लिए सबसे पहले कुकर में आलू और फूले हुए चने को डाल कर पानी डाल दें. इसके बाद एक सीटी तेज आंच पर लगाएं और 2 सीटी मध्यम आंच पर.
- इसके बाद कुकर को ठंडा करके, आधे चने को पीस लें. ध्यान रखें की पीसा हुआ चना दरदरा होना चाहिए. इसके बाद आलू चने को एक बर्तन में करके साइड में रखे लें.
- इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें. दोनों को अलग-अलग कटोरी में रखें.
- इसके बाद लहसुन के साथ अदरक को पीस कर कटोरी में निकाल लें और उसमें गरम मसाले को छोड़ कर, पानी के साथ सभी मसालों को मिला दें.
- अब कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें तेल डालें.
- जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें तेज पत्ता तोड़ कर डालें. तुरंत फिर उसमें प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें.
- भून लेने के बाद कढ़ई में सभी मसाले मिलाएं. जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो, पीसे काले चने और खड़े चनों के साथ आलू को फोड़ कर डाल दें.
- 5 से 10 मिनट नमक डाल कर भूनें, ताकि मसाले और नमक, चने और आलू के अंदर जाए. भूनते वक्त गैस का फ्लैम कम रखें.
- पानी डालने से पहले टमाटर काट कर डाल दें.
- इसके बाद थोड़ा सा पानी डाल कर उबाल आने तक पकने दें. फिर ऊपर से गरम मसाला डाल कर 5 मिनट और पकाएं.
- जब सब्जी पक पाए, तो धनिया की पत्तियों को छिड़क कर गैस बंद कर दें.
काले चने का निमोना गरमागरम चावल के साथ सर्व करें. इसके साथ प्याज का सलाद भी रखें. सलाद निमोना और चावल का स्वाद और बढ़ा देगा.
ये भी पढें