scorecardresearch

रेस्टोरेंट स्टाइल बनाएं धनिया पुदीने की चटनी, स्वाद के मामले में भूल जाएंगे रेगुलर वाली

धनिया और पुदीना की चटनी एक ऐसी चीज है, जो खाने का जायका बढ़ाती है. फिर चाहे आप इसे दाल चावल के साथ खाएं, इससे पराठे का स्वाद बढ़ाएं या पनीर तंदूरी के साथ खाएं. आज की रेसिपी में हम आपको इसे घर पर बनाना सिखाएंगे, जिससे यह रेस्टोरेंट स्टाइल बनेगी. 

चटनी रेसिपी चटनी रेसिपी

धनिया पुदीने से बनी चटपटी चटनी किसको पसंद नहीं आती. ये खाने में जितनी टेस्टी होती है, इसको बनाना उतना ही आसान होता है. आप इसे 5 से 7 मिनट में घर पर बना सकते हैं. इसको बनाना इतना आसान है कि इसे कोई भी बना सकता है. 

इसका स्वाद खट्टा और चटपटा होता है. इसको बना कर आप 1 हफ्ते के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. फ्रीज में रखने से चटनी का स्वाद भी खराब नहीं होता. अगर आप रेस्टोरेंट की तरह इसे स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए छोटा सा हैक फॉलो करें. इससे चटनी का स्वाद और रंगत दोनों निखर कर आएंगे. 


धनिया पुदीने की चटनी बनाने का सामान
इसके लिए धनिया की पत्ती नहीं, केवल डंठल लें. 
पुदीना की पत्ती, धनिया के डंठल के बराबर का लें. 
3 से 4 लहसुन की कलियां लें
अदरक- 1 इंच
प्याज- एक चौथाई 
नमक- स्वाद अनुसार 
हरी मिर्च- 1
नींबू का रस- 2 चम्मच
दही- 1 चम्मच 

इन चीजों से चटनी बहुत जल्दी बन जाती है. दही ही वह हैक है, जिसके इस्तेमाल से आप रेस्टोरेंट स्टाइल चटनी झट-पट घर पर बना सकते हैं. 

चटनी बनाने का तरीका
सबसे पहले मिक्सर का जार लें.
उसमें दही को छोड़ कर सभी चीज डाल लें.
इसके बाद जार का ढक्कन लगा कर, सभी चीजों को पानी डाल कर पतला पीस लें. 
पतला पीसे जाने के बाद, चटनी को एक कटोरी में निकालें. 
चख कर नमक चैक करें. 
अब रेस्टोरेंट वाला टच देने के लिए, चटनी में दही और काला नमक मिला लें. 
दही चटनी का रंग हल्का करती है और काले नमक के साथ मिल कर स्वाद बढ़ा देती है. 

दही और पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है. इसे फिर आप पराठे के साथ खाएं, चावल-दाल या किसी के साथ भी खाएं. यह हर डिश का जायका बढ़ा देती है.

 

ये भई पढ़ें