Advertisement

मजदूर की चमकी किस्मत, पन्ना में खदान से मिला हीरा

पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक मजदूर को मालामाल कर दिया है. तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद मजदूर को उच्च क्वालिटी का हीरा मिला है. जिसकी कीमत 60 से 70 लाख बताई जा रही है.

पन्ना में हीरा पाने वाला मजदूर प्रताप सिंह यादव
gnttv.com
  • पन्ना,
  • 05 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • मजदूर को मिला हीरा
  • हीरे की कीमत 60 से 70 लाख

मध्य प्रदेश का पन्ना को हीरे की नगरी के तौर पर जाना जाता है. इस धरती ने कई लोगों को मालामाल किया है. एक बार फिर एक मजदूर की किस्मत चमकी है. प्रताप सिंह यादव नाम के एक मजदूर को जेम क्वालिटी का हीरा मिला है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. मजूदर इस पैसों से अपने परिवार का भरण-पोषण करेगा और आर्थिक हालात सुधारेगा.

3 महीने में बदली किस्मत-
प्रताप सिंह कुआं का रहने वाला है और गरीबी से परेशान था. प्रताप यादव फरवरी में सरकारी हीरा कार्यालय गया और 10 बाई 10 की एक जमीन हीरा खदान के लिए स्वीकृत कराया. इसके बाद हीरा ढूंढने के लिए मेहनत करने लगा. तीन महीने तक उसने कड़ी मेहनत की. इसके बाद किस्मत ने उसका साथ दिया और उसे हीरा मिल गया. रातों-रात गरीब मजदूर लखपति बन गया. हीरे का वजन 11.88 कैरट है. जिसकी कीमत करीब 60 से 70 लाख रुपए बताई जा रही है. मजदूर ने इसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है. मजदूर का कहना है कि हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसे से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारेगा और बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण का खर्च निकालेगा.

नीलामी में रखा जाएगा हीरा-
अधिकारी इस हीरे को उच्च क्वालिटी का मान रहे हैं. हीरा अधिकारी रवि पटेल का कहना है कि ये जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जो उच्च किस्म का माना जाता है. ये बाजार में बहुत महंगा बिकता है. अधिकारी ने बताया कि आने वाले हीरा नीलामी में इसे रखा जाएगा. रवि पटेल का कहना है कि सरकार को इसपर 12 फीसदी रॉयल्टी मिलेगी और बाकी का पैसा मजदूर को लौटा दिया जाएगा.

(पन्ना से रवीश पाल सिंह/डीके शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement