Suji Nashta: झट से बना लें सूजी के ये वाले कुरकुरे नाश्ते, 10 मिनट में बन कर हो जाता है तैयार... जानिए आसान रेसिपी

Suji Aloo Snack Recipe: eसूजी में मुख्य रूप से कार्बोहाइड्रेट के साथ थोड़ी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, फोलेट और बी समूह के कुछ विटामिन पाए जाते हैं. इसका संतुलित सेवन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. अगर इसे दही, पनीर, दाल, अंकुरित अनाज या ताजी सब्जियों के साथ खाया जाए, तो यह अधिक संतुलित और पौष्टिक भोजन बन सकता है.

Semolina Breakfasts
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:43 AM IST

सुबह का नाश्ता सबसे जरूरी माना जाता है. वहीं बारिश के मौसम में कुछ पौष्टिक के साथ कुरकुरा खाने का मन होता है. ऐसे में सूजी एक ऐसा आसान और किफायती विकल्प है, जिससे कुछ ही मिनटों में कई स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता तैयार किए जा सकते हैं. खास बात यह है कि सूजी को सब्जियों, दही या पनीर जैसी पौष्टिक चीजों के साथ मिलाकर इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी बढ़ाई जा सकती है. आइए जानते हैं सूजी से बनने वाले 5 आसान ब्रेकफास्ट के बारे में. खास बात है कि ये चीजें 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा.

सूजी से बनाएं ये 5 हेल्दी और झटपट ब्रेकफास्ट
सूजी उपमा

सूजी का उपमा सबसे लोकप्रिय नाश्ते में से एक है. पहले सूजी को हल्का भून लें. फिर राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, प्याज और अपनी पसंद की सब्जियों का तड़का लगाकर उसमें पानी और सूजी डालकर पकाएं. यह स्वादिष्ट होने के साथ पेट भरने वाला नाश्ता भी है.

सूजी चीला
सूजी में दही, थोड़ा पानी, कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च, प्याज और हरा धनिया मिलाकर बैटर तैयार करें. इसे तवे पर हल्के तेल के साथ सेंक लें. यह कम समय में बनने वाला पौष्टिक नाश्ता है.

सूजी इडली
सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें ईनो या बेकिंग सोडा डालकर इडली के सांचे में भाप से पकाएं. नारियल की चटनी या सांभर के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

सूजी उत्तपम
सूजी और दही का बैटर बनाकर उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया डालें. तवे पर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं. यह स्वाद और पोषण का बेहतरीन मेल है.

वेज सूजी ढोकला
सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें गाजर, शिमला मिर्च और ईनो मिलाकर भाप में पकाएं. ऊपर से राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर परोसें. यह कम तेल में बनने वाला हेल्दी विकल्प है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED