Mango Pickle: घर पर ऐसे बनाएं आम का अचार, बस डाल दें चुटकी भर यह चीज, कई सालों तक नहीं होगा खराब

अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. हम आज आपको आम का अचार बनाने की विधि बता रहे हैं. इस विधि से आप आम का अचार लगाएंगी तो इसका स्वाद भी लाजवाब रहेगा और कई सालों तक यह खराब भी नहीं होगा. 

Mango Pickle
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

भारतीय खाने की थाली में यदि अचार न हो तो थाली कुछ अधूरी सी लगती है. अचार किसी भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है. हम आज आपको आम का अचार बनाने की विधि बता रहे हैं. इस विधि से आप आम का अचार लगाएंगी तो इसका स्वाद भी लाजवाब रहेगा और कई सालों तक यह खराब भी नहीं होगा. आम के अचार में सफेद भुअरी यानी फफूंदी नहीं लगेगी. आप इस आम के अचार को दाल-चावल के साथ, पूड़ी या पराठे के साथ या किसी भी व्यंजन के साथ खा सकते हैं. 

आम का अचार बनाने के लिए समाग्री
1. कच्चे आम
2. हल्दी पाउडर
3. लाल मिर्च 
4. सरसों 
5. सरसों का तेल
6. मंगरैला
7. धनिया पाउडर 
8. नमक
9. लाल मिर्च पाउडर
10. मेथी
11. सौंफ
12. हींग

ऐसे बनाएं आम का अचार
आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम की जरूरत पड़ती है. आप आम को पेड़ से तोड़कर या बाजार से खरीदकर ला सकते हैं. आम को घर लाने के बाद 3 से 4 घंटे तक जटू की बोरी में रख दें. ऐसा करने से आम से निकलने वाला लिक्विड पूरी तरह से सुख जाएएगा. इसके बाद आम को पानी में अच्छे से धो दें. इसके बाद आम को छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें. आम को काटने के बाद उसमें हल्दी और नमक मिलाकर दो-तीन घंटे के लिए छोड़ दें. इस दौरान आम के अचार में डालने के लिए  मशालों को तैयार कर लें. 

गैस या चूल्हे को जलाएं और उसपर कढ़ाई चढ़ाकर उसमें मेथी को डाले और धीमी आंच पर उसे भुने. फिर सौफ को भी भून लें. इसके बाद नमक को भी कढ़ाई में डालकर भून ले ताकि उसमे नमी न रहे. इसके बाद मेथी और सौफ को एक साथ मिक्सी में पीस लें. फिर सरसों के दाने को भी पीस लें. अब सारे मसालों को किसी बर्तन में जालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसमें नमक को डालकर उसे अच्छे से मिला दें. अब इस मसाले को आम के टूकड़ों पर डाल दें. फिर सरसों तेल को गर्म कर लें और फिर उसे थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. तेल जब ठंडा हो जाए तो उसे अचार के ऊपर डाल दें और इसे अच्छी तरह से आचार में मिला दें. आम के अचार में भुअरी न लगे इसके लिए अचार में एक चुटकी हींग मिला दें. इस तरह से आम का अचार बनकर तैयार है. इस आम के अचार को शीशे के बर्तन में भरकर रख दें. फिर जब खाने की इच्छा हो इसे निकालकर खाएं.


 

Read more!

RECOMMENDED