Advertisement

बाइक पर निकला बिना हेलमेट, पुलिस ने पकड़ा चेकिंग के लिए... खंगाली हिस्ट्री, तो निकले 10 लाख से ज्यादा के चालान

गुरुग्राम से ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुन कई लोगों के होश उड़ जाएं. जो लोग अपने वाहन पर लंबित चालानों को अक्सर नहीं भरते हैं, उनकी रकम जमा होते-होते इतनी ज्यादा बढ़ सकती है कि एक बार में भरना भी मुश्किल हो जाए.

Gurugram’s traffic police have detained a two-wheeler rider found without helmet or documents
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस ने MDI चौक पर एक बाइक चालक को बिना हेलमेट के पकड़ा. जब पुलिस ने उसकी बाइक की जांच की तो पता चला कि बाइक पर पहले से ही 113 चालान पहले से लंबित हैं. इन सभी चालानों की कुल रकम करीब 10 लाख 68 हजार 500 रुपए है. पुलिस ने इसके बाद बाइक को अपने कब्जे में ले लिया.

पकड़ा बिना हेलमेंट, निकल गई हिस्ट्री

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की टीम MDI चौक पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका गया. वह बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था. जांच के समय वह जरूरी वाहन दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया.

इसके बाद पुलिस ने बाइक का रिकॉर्ड ट्रैफिक सिस्टम में चेक किया. रिकॉर्ड सामने आने के बाद पता चला कि इस वाहन से जुड़े 113 पुराने चालान अभी तक जमा नहीं किए गए थे. इन चालानों पर कुल 10,68,500 रुपए की रकम बकाया थी.

कई बार तोड़े गए ट्रैफिक नियम

दरअसल पुराने चालान अलग-अलग ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से जुड़े थे. इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना और दूसरे जरूरी नियमों का पालन नहीं करना शामिल था. कुछ मामलों में ट्रैफिक पुलिस की सीधी जांच के दौरान चालान किए गए, जबकि कुछ मामले CCTV कैमरों की मदद से दर्ज हुए थे.

पुलिस ने बाइक की जब्त, लोगों के लिए जरूरी है मामला

113 बकाया चालान मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया. यह कार्रवाई ऐसे वाहनों पर चल रही जांच का हिस्सा है, जिनके चालान लंबे समय से जमा नहीं हुए हैं.

यह मामला वाहन चालकों के लिए भी जरूरी जानकारी देता है. कई बार पुराने चालान की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती या उनका भुगतान नहीं किया जाता. ऐसे में वाहन चालक अपने वाहन का चालान ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement