Advertisement

बच के रहना रे बाबा! नोएडा में घूम रहा सूट-बूट वाला चोर, शादी में घुसकर पहले खाना खाता है फिर करता है चोरी

कार्यक्रम में चोर ने पहले मेहमानों की तरह खाना खाया और फिर बेहद शातिर तरीके से करीब 5 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गया. ये पूरी घटना बैंक्विट हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है.

मेहमान बनकर आया युवक, 5 लाख लेकर चंपत
gnttv.com
  • नोएडा,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST
  • सूट-बूट में आया शख्स निकला चोर
  • नोएडा में घूम रहा सूट-बूट वाला चोर

नोएडा में अगर आप शादी या सगाई जैसे कार्यक्रम कर रहे है और आपके कार्यक्रम में सूट बूट पहनकर लोग पहुंच रहे है तो जरूरी नहीं है कि सूट-बूट पहनकर आने वाला हर शख्स मेहमान ही हो, ये भी हो सकता है कि सूट बूट पहनकर कोई चोर आपके मांगलिक कार्यक्रम में पहुंच गया है जो खुशियों के रंग में भंग डाल सकता है. नोएडा के सेक्टर 51 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सूट बूट पहनकर आया चोर 5 लाख रुपए कैश से भरा बैग उड़ाकर ले गया. मामला थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का है.

सगाई समारोह में घुल-मिलकर बनाया निशाना
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में बैंक्विट हॉल में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था और दोनों पक्ष खुशी के माहौल में व्यस्त थे. इसी दौरान एक युवक, जो पूरी तरह मेहमान जैसा दिख रहा था, सूट-बूट पहनकर समारोह में दाखिल हुआ. उसने पहले आराम से माहौल को समझा, इधर-उधर घूमता रहा और लोगों में घुल-मिल गया, ताकि किसी को शक न हो, उसके बाद युवक की नजर एक ऐसे बैग पर पड़ी, जिसमें नगदी रखी हुई थी. जिसे वो ले उड़ा.

खाना खाया फिर मौका पाकर ले उड़ा बैग
हैरानी की बात यह रही कि कार्यक्रम में उसने पहले मेहमानों की तरह खाना खाया और फिर बेहद शातिर तरीके से करीब 5 लाख रुपए से भरा बैग उठाकर मौके से फरार हो गया. ये पूरी घटना बैंक्विट हॉल में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले कुछ देर तक सामान्य तरीके से घूमता है और फिर मौका देखकर बैग लेकर अपने सूट की आड़ में कर के बाहर निकल जाता है.

CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
वही कुछ देर बाद जब पीड़ित परिवार को बैग गायब होने का पता चला तो हड़कंप मच गया. काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला, जिसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई जिसमें इस चोरी के बारे में पता चला. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दर्ज कराई है. वही पुलिस का कहना है CCTV के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश जारी है.

-भूपेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement