ब्रिटेन में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने और सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया. एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसके जन्मदिन पर करीब 3.1 लाख रुपये का महंगा गेमिंग पीसी गिफ्ट किया. लेकिन गिफ्ट देने के अगले ही दिन गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप कर लिया. लड़के का कहना है कि वह तीन साल से रिलेशनशिप में था और उसे उम्मीद थी कि जन्मदिन का यह तोहफा रिश्ते को और मजबूत करेगा, लेकिन हुआ ठीक उल्टा.
गिफ्ट मिला और फिर गायब हो गई गर्लफ्रेंड
रेडिट पर वायरल पोस्ट में युवक ने लिखा कि उसकी गर्लफ्रेंड लंबे समय से एक महंगा गेमिंग पीसी मांग रही थी. उसने भी ये सोचकर गिफ्ट कर दिया कि उनका रिश्ता अच्छा होगा लेकिन अगले ही दिन उसे ब्रेकअप का झटका मिल गया. युवक ने लिखा, 'मैं पूरी तरह शॉक में था. मुझे लगा हम अच्छे रिश्ते में हैं, लेकिन मैं बिल्कुल ब्लाइंडसाइड हो गया.'
दोस्त ने कहा- पहले से थी ब्रेकअप की प्लानिंग
मामला तब और दिलचस्प हो गया जब युवक को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड पहले से ही ब्रेकअप की प्लानिंग कर रही थी. बताया गया कि वह महीनों से रिश्ता खत्म करना चाहती थी, लेकिन सिर्फ इसलिए रुक गई ताकि उसे जन्मदिन का महंगा गिफ्ट मिल सके. युवक ने दावा किया कि उसे कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिनमें लड़की ने अपने दोस्तों को यह बात कही थी कि वह गिफ्ट मिलने तक इंतजार कर रही है.
Ex girlfriend waited until day after her birthday to break up with me to ensure she got a gift. I've got no legal grounds for taking it back, have I?
क्या पीसी वापस मिल सकता है?
ब्रिटेन के कानून के अनुसार, एक बार दिया गया गिफ्ट कानूनी तौर पर उसी व्यक्ति का हो जाता है जिसे दिया गया हो. यानी इस मामले में गेमिंग पीसी गर्लफ्रेंड की संपत्ति माना जाएगा. लेकिन युवक ने सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठाया कि क्या धोखे से लिए गए गिफ्ट को वापस पाने का कोई कानूनी रास्ता हो सकता है.
लोगों ने बॉयफ्रेंड को दी मजेदार राय
जैसे ही पोस्ट वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने युवक के साथ सहानुभूति जताई, तो कई ने इसे लाइफ का महंगा सबक बताया. एक यूजर ने लिखा कि लड़की भले ही कानूनी रूप से सही हो, लेकिन उसका असली नुकसान समाज की नजरों में हो चुका है. वहीं दूसरे ने सलाह दी कि कोर्ट में केस लड़ने का खर्च शायद पीसी से भी ज्यादा पड़ जाएगा, इसलिए इसे छोड़ देना ही बेहतर है. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि लड़के को अब इस रिश्ते से निकलने की खुशी मनानी चाहिए, क्योंकि कम से कम आगे और बड़े गिफ्ट बच गए.
ये भी पढ़ें: