आम की गुठली फेंकने के बजाय बनाएं इसकी स्वादिष्ट सब्जी, जानिए बनाने का आसान तरीका और सेहत को मिलने वाले फायदे

कई लोगों की नहीं पता है कि आम की तरह ही आम के गुठली सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है. आज हम आपको उसे ही बनाना सिखाएंगे.

mango kernel sabzi recipe and benefits
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही घर-घर से आम की खुशबू आने लगती है. लोग आम का गूदा बड़े चाव से खाते हैं, वहीं उसकी गुठली कूड़ेदान में फेंक देते है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आम की गुठली भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. ग्रामीण इलाकों में आज भी कई जगह इसकी सब्जी, चटनी और पाउडर बना कर उसका इस्तेमाल किया जाता है. आज हम आपको आम की गुठली से बनने वाली एक रेसिपी सिखाएंगे. 

आम के गुठली की सब्जी वाली रेसिपी
आम खाने के बाद गुठली को अच्छी तरह धोकर कुछ दिनों तक धूप में सुखा लें. जब बाहरी खोल सूख जाए तो उसे सावधानी से तोड़कर अंदर मौजूद सफेद बीजों को निकाल लें. इस बीज को छोटे टुकड़ों में काटकर थोड़ी देर उबाल लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. उसमें जीरा, राई, हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर भून लें. इसके बाद उबले हुए आम की गुठली के टुकड़े डालें. फिर स्वादानुसार नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च मिलाएं. 5 से 7 मिनट तक पकाने के बाद ऊपर से हरा धनिया डाल दें. यह रेसिपी स्वाद में नट्स जैसी लगती है और रोटी या पराठे के साथ खाई जा सकती है. 

आम की गुठली के 5 फायदे
1. पाचन को अच्छा करता है

गुठली में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सपोर्ट करती है और पेट को लंबे समय तक लाइट महसूस कराने में मदद कर सकती है.

2. एंटीऑक्सीडेंट का खजाना
इसमें ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं.

3. पेट की समस्याओं में उपयोगी
पारंपरिक तौर पर आम की गुठली का इस्तेमाल दस्त और पेट संबंधी कुछ परेशानियों में किया जाता रहा है.

4. वजन नियंत्रित रखने में सहायक
फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण यह लंबे समय तक पेट को भरा होने का एहसास दे सकता है, जिससे बार-बार भूख कम लगती है.

5. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
गुठली में मौजूद कुछ प्राकृतिक वसा और पोषक तत्व त्वचा तथा बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

किन लोगों को नहीं खानी चाहिए आम की गुठली?
जिन लोगों को किसी भी प्रकार की खाद्य एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए.
पेट से जुड़ी गंभीर बीमारी वाले लोगों को अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए किसी भी नए खाद्य पदार्थ की तरह सावधानी जरूरी है.
अगर सेवन के बाद पेट दर्द, गैस या एलर्जी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए.
 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED