Matar ka Achar: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हरी मटर का चटपटा अचार, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

How to store matar: क्या आपने कभी मटर का अचार खाया है. मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, अचार भी बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे न धूप की जरूरत है, न हफ्तों के इंतजार की. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह अचार स्वाद में ऐसा कि पहली बाइट में ही दिल जीत लेगा. तो चलिए आज आपको बताते हैं मटर के अचार की रेसिपी के बारे में.

matar ka achar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST
  • घर पर झटपट बनाएं मटर का अचार
  • सिर्फ 10 मिनट में हो जाता है तैयार
  • स्मोकी टेस्ट के लिए अपनाएं ये ट्रिक

Matar Ka Achar: क्या आप भी अक्सर सोचते हैं कि 'आज सब्जी में क्या बनाऊं?', ऐसे में अचार एक ऐसी चीज है जिसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. यही कारण है कि भारत में आपको अचार की अनगिनत वैरायटी मिल जाएंगी. अचार न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी मटर का अचार खाया है. मटर से सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि, अचार भी बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसे न धूप की जरूरत है, न हफ्तों के इंतजार की. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाला यह अचार स्वाद में ऐसा कि पहली बाइट में ही दिल जीत लेगा. तो चलिए आज आपको बताते हैं मटर के अचार की रेसिपी के बारे में.

हरी मटर के अचार में क्या है खास?
आपने आमतौर पर हरी मटर के पुलाव, पराठा या सब्जी के बारे में सुना होगा. लेकिन जब मटर मसालों के साथ अचार का रूप लेती है तो इसका स्वाद बिल्कुल अलग होता है. इसका चटपटा, मीठा, मसालों की तीखी खुशबू और सरसों के तेल की देसी गहराई सब कुछ संतुलित रहता है. जिसे आप पराठे, दाल-चावल या सिर्फ अचार खा सकते हैं.

कैसे बनाएं हरी मटर का अचार
अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरी मटर को छील लेना है. एक कढ़ाई में पानी गरम करें इसमें थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी चीनी डालें. इसमें मटर को डालें और उबाल आने से पहले ही इसे निकाल लें. अब इसे ठंडे पानी 5 मिनट के लिए डालकर फिर निकाल लें.

मसालें करें तैयार
एक पैन में जीरा, सरसों के दाने, सौंफ और काली मिर्च को रोस्ट करके पीस लें. अब पैन में सरसों का तेल डालकर इसमें कलौंची, अजवाइन, हींग और करी पत्ता डालें. अब इसमें पीसा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर, कश्मीरी पाउडर, काला नमक, रेगुलर नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें सिरका और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद इसमें हरी मटर डालकर अच्छे मिक्स करें.  

एक छोटा जलता हुआ कोयला लें, उस पर 3-4 लौंग रखें. कांच के जार को उल्टा रखकर धुएं को अंदर भर लें. इससे अचार में हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाएगा. फिर तुरंत अचार को जार में भर दें. चाहें तो उसी वक्त खाने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED