Advertisement

'मेरे घर तक का रोड ठीक करा दीजिए..', 7 साल की बच्ची की शिकायत में एक्टिव हुए DM साहब

यूपी के मऊ में पहली क्लास की 7 साल की एक मासूम बच्ची डीएम के पास पहुंच गई. मासूम ने डीएम से अपने घर के रास्ते वाली टूटी सड़क की शिकायत की. डीएम ने बच्ची की बात ध्यान से सुनी और इस समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

Mau 7 Year Old girl video viral
दुर्गा किंकर सिंह
  • मऊ,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के मऊ में क्लास-1 में पढ़ने वाली एक छात्रा खराब रास्ते की शिकायत लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गई. 7 साल की इस बच्ची ने ना सिर्फ डीएम से मुलाकात की, बल्कि उनसे जल्द समस्या के समाधान का भरोसा भी लिया.

टूटी सड़क के लिए मैदान में जेन अल्फा-
मऊ के नगर क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या 17 की रहने वाली मासूम बच्ची समरा नाज ने अपने मोहल्ले की टूटी हुई सड़क को बनवाने के लिए डीएम दरबार में पहुंचकर गुहार लगाई है. समरा नाज 7 साल की है और वह कक्षा एक में नगर क्षेत्र के ही एक निजी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है. अपने हाथों में अपने मोहल्ले की खराब सड़क की बदहाली की चिट्ठी लेकर ये मासूम बच्ची सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई और डीएम से मिलकर मोहल्ले की खराब कच्ची सड़क से होने वाली समस्याओं को बताया.

खराब रोड के चलते ड्रेस होती है खराब- समरा
समरा ने डीएम से कहा कि सर मेरे घर का रास्ता बनवा दीजिए, क्योंकि जब मैं स्कूल आती जाती हूं तो रास्ता खराब होने के कारण मैं गिर जाती हूं और स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है.

डीएम ने ध्यान से सुनी मासूम की शिकायत-
जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बड़े ध्यान से इस बच्ची की पूरी बात सुनी और वहां मौजूद उसके परिजनों से भी मोहल्ले और सड़क के बारे में जानकारी लिया और टीम भेज कर जांच के बाद समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है.

जिलाधिकारी ने बच्ची को आश्वासन देते हुए कहा कि ठीक है बेटा करवाते हैं. आप जाइए. स्कूल रोज जाना है और पढ़ाई करना है. डीएम आनंद वर्धन ने बताया कि आज समरा नाज नाम की कक्षा एक में पढ़ने वाली बिटिया मुझे मिली थी और वार्ड संख्या 17 में इन्होंने बताया है कि 25 मीटर रास्ता कच्चा है. इसी रास्ते से स्कूल आना-जाना होता है. इनका कहना है कि यह बहुत खराब है और इसकी मरम्मत की आवश्यकता है. इसको हम लोग अपनी टीम से एक बार चेक कराएंगे और जो भी इसमें हो सकता है. उसका समाधान कराएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement