Advertisement

Video: कर्मचारियों ने अपने मैनेजर को दिया ऐसा गिफ्ट, देखकर हैरान रह गया बॉस

ब्रिटेन में मैकडॉनल्ड्स की फ्रेंचाइजी के कर्मचारियों ने अपने मैनेजर को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देने के लिए लैपटॉप गिफ्ट किया. गिफ्ट मिलने पर मैनेजर की प्रतिक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

McDonald manager
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:13 PM IST
  • बॉस को रेस्टोरेंट कर्मियों ने गिफ्ट किया लैपटॉप
  • ये वीडियो वेस्ट लंदन के उक्सब्रिज में स्थित मैक्डोनाल्ड्स रेस्टोरेंट का है

गिफ्ट किसे नहीं पसंद होता है...जब भी हम किसी को कोई तोहफा देते हैं तो हमारी यही कोशिश रहती है कि वो गिफ्ट उसे पसंद आए. यूके के एक मैनेजर को उसके स्टाफ ने ऐसा ही कुछ गिफ्ट दिया, जिसे देखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स गिफ्ट खोलते हुए दिखाई दे रहा है. ये शख्स UK McDonald's का मैनेजर है. वीडियो वेस्ट लंदन के उक्सब्रिज में स्थित मैक्डोनाल्ड्स रेस्टोरेंट का है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- मैक्डोनाल्ड्स में काम करने वाला ये मैनेजर तब हैरान रह गया जब उसके कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत और अपने काम को जिम्मेदारी से करने के लिए उसे एक लैपटॉप गिफ्ट किया. कर्मचारियों ने अपने बॉस को क्रिसमस के मौके पर ये गिफ्ट दिया था.
 

क्या है वीडियो में

वीडियो में बॉस के हाथ में एक बड़ा सा गिफ्ट रैप है. उसके कर्मचारी उसे घेरकर खड़े हुए हैं. वो उनसे पूछ रहा है कि डिब्बे में क्या है पर वे लोग अपने बॉस को बता नहीं रहे हैं. जैसे-जैसे मैनेजर गिफ्ट खोलता है, उसे अंदाजा हो जाता है कि डिब्बे में लैपटॉप है. वो उसे देखकर इतना भावुक हो जाता है कि कुछ बोल ही नहीं पाता. कुछ पल के लिए वो हंसता है पर फिर चुप हो जाता है. 

इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement