गर्मियों में दूध जल्दी हो जाता है खराब? जान लें दूध को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने का तरीका!

गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप दूध को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. सही तरीके से स्टोर किया गया दूध न सिर्फ स्वादिष्ट रहता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी सुरक्षित होता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि दूध को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में.

Milk Storage Tips
gnttv.com
  • noida,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

बढ़ती गर्मी की वजह से दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है. कई बार लोग दूध खरीदने के बाद उसे काफी देर तक बाहर रख देते हैं या फ्रिज में सही जगह नहीं रखते. अगर दूध खराब हो जाए तो पैसे का नुकसान होने के साथ-साथ सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए गर्मियों में दूध को सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि दूध को स्टोर करने के सही तरीके के बारे में.

दूध खरीदते ही फ्रिज में रखें
बाजार से दूध लाने के बाद उसे ज्यादा देर तक बाहर न रखें. गर्म मौसम में दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए दूध को खरीदने के तुरंत बाद फ्रिज में रख देना चाहिए. इससे वह लंबे समय तक ताजा रहता है.

फ्रिज में सही जगह रखें दूध
अक्सर लोग दूध को फ्रिज के दरवाजे वाली ट्रे में रख देते हैं, लेकिन यह सही नहीं है. दरवाजा बार-बार खुलने और बंद होने से वहां का तापमान बदलता रहता है. दूध को हमेशा फ्रिज की अंदर वाली शेल्फ पर रखना बेहतर होता है.

साफ बर्तन का इस्तेमाल करें
अगर दूध को पैकेट से निकालकर किसी बर्तन में रखना है, तो ध्यान रखें कि बर्तन साफ और सूखा हो. गंदे बर्तन में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो दूध को जल्दी खराब कर देते हैं. दूध रखने के लिए ढक्कन वाला एयरटाइट बर्तन सबसे अच्छा रहता है.

बार-बार गर्म न करें
कई घरों में दूध को बार-बार गर्म किया जाता है. ऐसा करने से उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है. जितना दूध इस्तेमाल करना हो, उतना ही निकालकर गर्म करें और बाकी दूध को फ्रिज में ही रहने दें.

ऐसे पहचानें कि दूध खराब हो गया है
अगर दूध से खट्टी गंध आने लगे, उसका रंग बदल जाए या उसमें दाने बनने लगें, तो समझ लें कि वह खराब हो चुका है. ऐसे दूध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. गर्मियों में थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप दूध को लंबे समय तक ताजा रख सकते हैं. सही तरीके से स्टोर किया गया दूध न सिर्फ स्वादिष्ट रहता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी सुरक्षित होता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED