Mogra Plant Care: गर्मी में मोगरे के पौधे पर चाहिए ढेरों फूल? माली ने बताया 3 चीजों के मिश्रण वाला आसान नुस्खा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी बालकनी मोगरा के फूल की भीनी-भीनी खुशबू से महक उठे तो आपको कुछ उपाय करने होंगे. इस उपाय से गमले में ढेर सारे मोगरा के फूल खिलेंगे. इस उपाय को अपनाना काफी आसान है. चलिए आपको बताते हैं कि गर्मी के मौसम में कैसे मोगरा के फूलों से गमला भर जाएगा.

Mogra Plant Care
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

अगर गर्मी के मौसम में सुबह-सुबह फूलों की खुशबू से घर महक उठे तो मजा आ जाता है. इसके लिए पौधों पर काफी फोकस करना पड़ता है. अगर आपने बालकनी में मोगरे के फूल लगाए हैं और उसमें पत्तियां खूब आ रही हैं. लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे हैं या कम आ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही पौधे को बदलने की जरूरत है. छोटा सा उपाय करके गमले को फूलों से भर सकते हैं. चलिए आपको 3 चीजों के मिश्रण वाला आसान नुस्खा बताते हैं, जिससे पौधा फूलों से भर जाएगा और घर खुशबू से महक उठेगा.

जादुई मिश्रण में 3 चीजों का इस्तेमाल-
मोगरा के पौधों में खूब फूल आने के लिए विशेष पोषण की जरूरत होती है. अगर आपने गमले में तीन चीजों का मिश्रण डाल दिया तो आपका गमला फूलों से भर जाएगा. आप फूल तोड़ते-तोड़ते थक जाएंगे. लेकिन फूल खत्म नहीं होंगे. इसके लिए फूल में एक मिश्रण का इस्तेमाल करना पड़ता है. इस जादुई मिश्रण में पोटाश, सीवीड और बोन मील का इस्तेमाल करते हैं. इसके इस्तेमाल से पौधों में खूब फूल आने लगते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल कैसे करना है? चलिए आपको बताते हैं.

कैसे करें जादुई मिश्रण का इस्तेमाल?
गमले को फूलों से भरने के लिए पोटाश, सीवीड और बोन मील का सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. इसके लिए तीनों चीजों में से एक-एक चम्मच लेते हैं और उसे मिला लेते हैं. इसके बाद इस मिश्रण को गमले की मिट्टी में चारों तरफ फैला दें. इसके बाद मिट्टी की हल्दी गुड़ाई करें, इससे खाद मिट्टी के अंदर तक चली जाती है और पौधों को अच्छी तरह से पोषण मिलता है.

इस मिश्रण के बाद गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट जरूर डालना चाहिए. इससे मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है. इस लेयर से मिट्टी में नमी भी बनी रहती है. मोगरे के पौधे के लिए गमल में नमी होना काफी जरूरी है.

मिश्रण डालने से पहले गमले की गुड़ाई जरूर करनी चाहिए और उसमें से खरपतवार निकाल देना चाहिए.

कैसे दें पानी?
खाद देने के लिए पानी देना भी जरूरी होता है. लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा नहीं होना चाहिए. पानी गमले के बाहर नहीं बहना चाहिए. अगर ऐसा होगा तो खाद भी पानी के साथ बह जाएगा. पानी उतना ही देना चाहिए, जितना मिट्टी सोख ले. इसके साथ ही मोगरा के फूलों को कम से कम 6-7 घंटे तक धूप में मिल सके. इससे पौधे में अच्छी तरह से फूल लगते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED