कचौड़ी एक ऐसी डिश है जो सब को पसंद आती है. इसको नाश्ते में खाने का मजा ही कुछ और होता है. अकसर ये कचौड़ी ठेले पर आपको नजर आती है, लेकिन इसको घर पर बनाना भी उतना ही आसान है. अगर आप इस कचौड़ी को इस तरह घर पर बनाते हैं, तो इसका स्वाद न केवल अच्छा होता है बल्कि सेहत के लिए ठेले की कचौड़ी से कहीं अच्छा होता है.
बनाने का सामान
मैदा- 2 कप
रिफाइन या घी- 4 चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
पानी- आटा सानने के लिए
इस तरह करें कचौड़ी की स्टफिंग तैयार
फूली हुई मूंग दाल- आधा कप
जारा- आधा चम्मच
सौंफ- आधा चम्मच
धनिया पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च- आधा चम्मच
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुसार
हींग- चुटकी भर
तेल- पकाने के लिए
भिगोई हुई दाल का पानी निकाल कर उसे दरदरा पीस लें, ध्यान रखें कि पेस्ट न बनें. एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ाएं और उसमें हींग और जीरा डालें. अब तेल में दाल डाल कर मध्यम आंच पर भूने. ऊपर से सारे मसाले मिलाएं और तब तक दाल का पानी सूख न जाए, और उसमें से खुशबू न आने लगे. फिर दाल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
कचौड़ी का आटा तैयार करें
मैदा लें और उसमें रिफाइन या घी डाल कर अच्छे से मिला लें और फिर नमक और अजवाइन डाल कर आटे को सान लें. फिर आटे को ढंक कर थोड़ी देर छोड़ दें ताकि आटा सेट हो जाएं.
इस तरह पकाएं
मैदे के छोटे पेड़े काटें, उसे आकार दे कर उसमें दाल भर दें और चपटा बेल लें. इसके बाद एक कढ़ाई लें और उसमें ऊपर से थोड़ा कं तेल भर लें. फिर जब तेल से धुआं आने लगे तब एक-एक कर के कचौड़ी डालें और सभी कचौड़ियों को मध्यम आंच पर तलें. जब तक कचौड़ी भूरी न हो, तब तक तलते रहें. जब कचौड़ी ब्राउन हो जाए तो एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लें.
इस टेस्टी कचौड़ी को आप चटनी या आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि सब को पसंद आता है. आप इस कचौड़ी को शाम के नाश्ते में चाय के साथ भी खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें