गुजराती व्यंजन खमन ढोकला खाना हर किसी को पसंद होता है. ढोकला अक्सर बेसन या चने की दाल का बनाया जाता है. लेकिन अगर आपको मूंग दाल का ढोकला मिल जाए तो आप सोच में पड़ जाएंगे. लेकिन आपको बता दें कि मूंग दाल का ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह बहुत ही हल्का और पचने लायक होता है. तो चलिए आपको मूंग दाल की सूजी और पोही वाली खमन ढोकला बनाने का तरीका बताते हैं.
मूंग दाल का ढोकला बनाने के लिए क्या चाहिए?
मूंग दाल का ढोकला बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसको बनाना भी काफी आसान होता है. सबसे पहले ये जान लेते हैं कि इसको बनाने में किन चीजों की जरूरत होती है.
ढोकला के लिए मूंग दाल से कैसे बनाएं बैटर?
मूंग दाल का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पीली मूंग दाल लेते हैं. इसको अच्छी तरह से धो लेते हैं. इसके बाद इसे साफ पानी में 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख देते हैं. जब दाल फूल जाए तो एक्स्ट्रा पानी छानकर निकाल लें. फूली हुई दाल को एक मिक्स्चर दाल में डालकर अच्छी तरह से पीस लें. इसके बाद इसमें आधा कप सूजी और एक चौथाई कप पोहा डालें. आपको बता दें कि पोहे को भी अच्छी तरह से जरूर धो लें. इशके बाद इन सभी चीजों को पीस लें. अगर आपके पास छाछ हो तो आधा कप छाछ भी इसमें मिला दें. इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर बैटर तैयार कर लें.
बैटर को कैसे बनाएं परफेक्ट?
इसके बाद बैटर को एक बड़े कटोरे में निकाल लें. इसके बदा इसमें नमक और हल्दी मिलाएं. फिर इसमें थोड़ा का तेल मिलाएं. तेल डालने से ढोकला खाते समय गले में अटकता नहीं है. इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें.
15 मिनट तक स्टीम करें-
सबसे पहले गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें पानी डालकर गर्म करें. उसके बाद जिस थाली में ढोकला बनाना है, उसे तेल से चिकना कर लें. अब बैटर वाले बर्तन में एक पैकेट इनो फ्रूट साल्ट डालें और उसपर पानी छिड़क दें. इसके बाद बैटर को मिलाएं. इनो मिलाने के बाद बैटर को थाली में पलट दें. इसके ऊपर चुटकी भर लाल मिर्च छिड़क दें. इसके बाद थाली को उबलते पानी वाले स्टीमर में रख दें और ढक्कन बंद कर दें. इसे 15 मिनट तक स्टीम करें. इसके बाद थाली को बाहर निकालें और 5 मिनट के लिए ठंडा कर दें. इसके बाद इसे चाकू से छोटे-छोटे हिस्सों में बदल दें.
एक तरफ एक चम्मच में तेल गर्म करें. उसमें सफेद तिल, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, हींग डालें. जब तड़का चटकने लगे तो इसमें आधा कप पानी और थोड़ा सा चीनी डालकर उबाल लें. इसको ढोकले पर छिड़क दें. अब ढोकला बनकर तैयार है. आप इसे परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: