Advertisement

Moradabad: 2 पत्नियों के बीच फंसा शख्स, पुलिस ने भेजा जेल, फिर आया मामले में नया ट्विस्ट

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स ने दो शादियां की. लेकिन जब उसका खुलासा हुआ तो हंगामा खड़ा हो गया. पहली पत्नी थाने पहुंच गई. पुलिस ने भी फौरन शख्स को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. लेकिन इसके बाद मामले में नया मोड़ आया. दोनों पत्नियां कोर्ट पहुंच गईं.

Case of two wives (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाले मामले सामने आया है. एक शख्स दो पत्नियों के चक्कर में फंस गया. उस शख्स ने दो महिलाओं से शादी की थी. लेकिन जब इसका पता पहली पत्नी को चला तो सीधे थाने पहुंच गई. पुलिस ने भी फौरन शिकायत दर्ज कर ली और युवक को पकड़कर जेल भेज दिया. इसके बाद कहानी में तब ट्विस्ट आया, जब मामला कोर्ट में पहुंचा.

13 साल पहले हुई थी पहली शादी-
ये पूरा मामला मुरादाबाद के बिलारी इलाके का है. भदोरा के रहने वाले सौरभ की शादी कुंदरकी के शेखुपुर की रहने वाली एक युवती से हुई. दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. लेकिन पत्नी को क्या पता था कि सौरभ घर के बाहर भी इश्क फरमा रहा है.

पत्नी होने के बाद भी सौरभ ने की दूसरी शादी-
सौरभ की फैमिली में सबकुछ ठीक चल रहा था. पूरा परिवार हंसी-खुशी रह रहा था. लेकिन अचानक पता चला कि सौरभ ने 5 साल पहले दूसरी शादी कर ली है. सौरभ की दूसरी पत्नी बिलारी की रहने वाली है. जब इसकी भनक पहली पत्नी को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया. दोनों में खूब झगड़ा हुआ. गुस्से में पहली पत्नी ने थाने में शिकायत कर दी.

दूसरी शादी की जानकारी होने पर सौरभ की पहली पत्नी कुंदरकी थाने पहुंच गई. पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शांतिभंग की धारा में सौरभ को गिरफ्तार कर लिया और एसडीएम कोर्ट में पेश किया.

मामले में आया ट्विस्ट-
जब दोनों पत्नियों को लगा कि उनका पति जेल चला जाएगा तो मामले में नया ट्विस्ट आया. दोनों पत्नियों का दिल पसीज गया. दोनों पत्नियां एक साथ कोर्ट पहुंची और पति को जेल नहीं भेजने की गुहार लगाई. इसके बाद कोर्ट ने सौरभ को जमानत दे दी. जमानत मिलने के बाद पति सौरभ घर आ गया. अब दोनों पत्नियां साथ रहने लगी हैं. पूरे इलाके में इस अनोखे मामले की चर्चा हो रही है. हर कोई सौरभ की इस कहानी की बात हो रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement