Advertisement

भागने की थी तैयारी, पहले प्रेमी को बना दिया लखपति फिर पति पर लगाया गहनों की चोरी का आरोप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

दरअसल, मामला बीएमसी कर्मचारी रमेश धोंडू हलदिवे और उसकी पत्नी उर्मिला का है, दोनों गोरेगांव ईस्ट के बीएमसी कॉलोनी में रहते हैं. एक दिन उर्मिला ने अपने पति को बताया कि अलमारी से उसके गहने गायब हैं.

पति पर लगाया गहनों की चोरी का आरोप (Photo: Representational )
gnttv.com
  • दिंडोशी,
  • 11 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • कॉल डिटेल से चौकाने वाला खुलासा
  • अपने प्रेमी के अलावा बेटी के बॉयफ़्रेंड के साथ भी चला रही थी चक्कर

महाराष्ट्र के दिंडोशी पुलिस थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति पर गहनों की चोरी का आरोप लगाया, फिर खुद ही थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन पुलिस जांच में जो सामने आया, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं.

पति पर था गहने चोरी का शक
दरअसल, मामला बीएमसी कर्मचारी रमेश धोंडू हलदिवे और उसकी पत्नी उर्मिला का है, दोनों गोरेगांव ईस्ट के बीएमसी कॉलोनी में रहते हैं. एक दिन उर्मिला ने अपने पति को बताया कि अलमारी से उसके गहने गायब हैं. शक की सुई सीधे पति पर गई और दोनों दिंडोशी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां चोरी की एफआईआर दर्ज की गई.

दूसरे युवक से था प्रेम संबंध
शुरुआत में घर में किसी जबरन घुसपैठ के सबूत नहीं मिले. पुलिस ने जब कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन खंगालना शुरू किया, तो मामला एकदम उलट निकला. जांच में सामने आया कि उर्मिला का एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसके साथ घर छोड़कर भागने की योजना बना रही थी.

प्रेमी को गहने बेचकर दिए थे पैसे
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उर्मिला ने अपने प्रेमी को चोरी के गहने बेचकर करीब 10 लाख रुपये भेजे थे. यही नहीं, कुछ गहने उसने अपनी 18 साल की बेटी के बॉयफ्रेंड को भी छिपाने के लिए दिए थे. कॉल डिटेल से ये भी सामने आया कि उर्मिला का बेटी के बॉयफ्रेंड से भी नजदीकी रिश्ता था और दोनों घटना के बाद लगातार संपर्क में थे.

पति को छोड़कर प्रेमी संग भागने की तैयारी में थी
जब पुलिस ने बेटी के बॉयफ्रेंड से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने उर्मिला की सारी सच्चाई उगल दी. इसके बाद जब उर्मिला और उसे आमने-सामने बैठाकर सवाल किए गए, तो उर्मिला ने भी कबूल कर लिया कि वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग भागने की तैयारी में थी.

शादी को 18 साल हो चुके हैं
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र शिंदे के अनुसार, उर्मिला और रमेश की शादी को 18 साल हो चुके हैं. रमेश अंधेरी में बीएमसी के वाटर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं. उर्मिला ने सोशल मीडिया के जरिए युवक से दोस्ती की और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया. पुलिस ने गहने खरीदने वाली ज्वेलरी शॉप से साढ़े 10 तोले सोने के गहने जब्त कर लिए हैं.

जांच के दौरान उर्मिला ने पुलिस पर ही आरोप लगाए थे कि वे ठीक से जांच नहीं करते. उसने यह भी कहा था कि पहले भी घर से गहने चोरी हुए थे, जो कभी नहीं मिले. इस बयान ने पुलिस को और शक में डाल दिया और गहराई से जांच करने पर पूरा मामला खुल गया. फिलहाल पुलिस ने उर्मिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

-शिवशंकर तिवारी की रिपोर्ट

---------समाप्त-------

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement