Advertisement

भरोसे का खून! साले ने बताया घर में गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी का राज, जीजा ने ही गैंग बनाकर करवा दी डकैती

दरअसल 4 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव निवासी रवि नाम के एक व्यक्ति के घर उस समय कुछ हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. जब रवि की पत्नी दवाई लेने के लिए गई हुई थी इसी दौरान घर में मौजूद रवि और बच्चों को बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया था.

Muzaffarnagar robbery (Ai Image)
gnttv.com
  • मुजफ्फरनगर,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

कभी-कभी भरोसा ही सबसे बड़ा धोखा बन जाता है. मुजफ्फरनगर में एक युवक ने अपने घर में गड़े पुस्तैनी खजाने का राज अपने जीजा को बताया, लेकिन वही जीजा गैंग बनाकर अपने ही साले के घर में डकैती डाल गया. अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

जीजा ने ही डलवाई डकैती
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव का है. यहां रहने वाले रवि के घर 4 अप्रैल को हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी. बदमाशों ने घर में घुसकर रवि और उसके बच्चों को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया और अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया.

जमीन खोदकर निकाला पुश्तैनी खजाना
डकैत सीधे उस जगह पहुंचे, जहां जमीन में सोना-चांदी गड़ा हुआ था. उन्होंने गड्ढा खोदकर लाखों रुपये के कीमती आभूषण निकाल लिए और मौके से फरार हो गए. बाद में जांच में सामने आया कि इस खजाने की जानकारी किसी बाहरी को नहीं थी, बल्कि परिवार के ही करीबी ने यह राज बताया था.

साले ने खुद बता दिया था राज
दरअसल, रवि के साले ने अपने जीजा अनुज को घर में गड़े सोना-चांदी के बारे में बता दिया था. इसी जानकारी का फायदा उठाकर अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी डकैती की साजिश रच डाली. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया. लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को जीजा अनुज समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अनुज के अलावा अर्जुन, अंकित, आकाश, गौरव, विपिन और दीपक शामिल हैं. इनमें से एक आरोपी नेशनल शूटर भी बताया जा रहा है.

लूटा गया माल और हथियार हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. साथ ही लाखों रुपये के सोना-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें आरोपी बेचने की फिराक में थे. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लूटे गए सामान को ठिकाने लगाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उन्हें पकड़ लिया.

-संदीप सैनी की रिपोर्ट

भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement