Advertisement

नौतपा में सबसे ज्यादा बिक रहे ये 5 सामान... दुकानों पर बढ़ी भीड़, बदली लोगों की जरूरतें

देशभर में नौतपा की तेज गर्मी का असर अब बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है. तापमान लगातार बढ़ने से लोग गर्मी से बचने के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं. ऐसे में कुछ ऐसे सामान भी हैं, जो नौतपा आते ही लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं नौतपा में लोग सबसे ज्यादा क्या चीजें खरीद रहे हैं.

nautapa bazaar demand
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

देशभर में नौतपा की तेज गर्मी का असर अब बाजारों में भी साफ दिखाई देने लगा है. तापमान लगातार बढ़ने से लोग गर्मी से बचने के लिए जरूरी सामान खरीद रहे हैं. ऐसे में कुछ ऐसे सामान भी हैं, जो नौतपा आते ही लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं नौतपा में लोग सबसे ज्यादा क्या चीजें खरीद रहे हैं.

कूलर और पंखे
नौतपा के दौरान सबसे ज्यादा डिमांड कूलर और छोटे पंखों की देखी जा रही है. लोग घर और ऑफिस के लिए नए कूलर खरीद रहे हैं. खासकर कम बिजली खर्च करने वाले कूलर ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है.

ORS और ग्लूकोज 
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोग ORS और ग्लूकोज पाउडर का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं. मेडिकल स्टोर संचालकों के मुताबिक बच्चों और बुजुर्गों के लिए ORS की खरीदारी बढ़ी है. डॉक्टर भी लोगों को ज्यादा पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दे रहे हैं.

कॉटन कपड़े
गर्मी में लोग हल्के और आरामदायक कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से कॉटन टी-शर्ट, कुर्ते और सूती कपड़ों की बिक्री तेजी से बढ़ी है. बाजार में हल्के रंगों वाले कपड़ों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है.

छाते और पानी की बोतलें 
तेज धूप से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में छाते खरीद रहे हैं. बाजार में रंग-बिरंगे और UV प्रोटेक्शन वाले छातों की मांग बढ़ी है. इसके साथ ही स्टील और इंसुलेटेड पानी की बोतलों की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement