Navratri Special Dahi Kebab Recipe: साबूदाने से हो गए हैं बोर.. तो ट्राई करें दही के ये खास कबाब.. जानें पूरी रेसिपी

नवरात्रि में व्रत के दौरान अगर कुछ नया बनाने की सोच रहे हैं तो इस खास रेसिपी को ट्राई करें.

Dahi Kebab Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

नवरात्रि के पावन दिनों में कई लोग पूरे नौ दिन तक व्रत रखते हैं. इस दौरान केवल फलाहारी भोजन ही ग्रहण किया जाता है. ऐसे में रोज-रोज क्या नया और स्वादिष्ट बनाया जाए, यह सवाल अक्सर परेशान करता है. अगर आप भी कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो व्रत वाले दही कबाब एक बेहतरीन रेसिपी हो सकती है. ये कबाब न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं बल्कि हेल्दी भी हैं.

रेसिपी के जरूरी इंग्रीडिएंट्स
इस खास रेसिपी को बनाने के लिए आपको आधा कप फूला हुआ राजगीरा, आधा कप मखाना, एक कप गाढ़ा दही, आधा कप पनीर, थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक बारीक कटी हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच हरा धनिया, एक चौथाई कप कुटी हुई मूंगफली, स्वादानुसार सेंधा नमक, काली मिर्च और सेकने के लिए देसी घी की आवश्यकता होगी.

दही कबाब बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले दही को रातभर अच्छे से जमने दें. अगली सुबह इसे एक सूती कपड़े में बांधकर लगभग एक घंटे के लिए टांग दें, ताकि इसका अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकल जाए और गाढ़ा हंग कर्ड तैयार हो जाए.
  • अब फूले हुए राजगीरा और मखाने को एक साथ पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक बाउल में गाढ़ा दही लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद इसमें अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. 
  • अब तैयार मिक्सचर में कुटी मूंगफली, राजगीरा-मखाना पाउडर, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. थोड़ा सा पाउडर अलग रख लें, जिससे बाद में कबाब को कोट किया जाएगा.

कैसे तैयार करें कबाब
इस मिक्सचर से छोटे-छोटे कबाब बनाएं और उन्हें बचे हुए पाउडर में लपेट लें. अब एक तवा गर्म करें, उसमें देसी घी डालें और कबाब को मध्यम से तेज आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. तैयार कबाब को व्रत वाली हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

परफेक्ट कबाब बनाने के टिप्स

  • ध्यान रखें कि दही पूरी तरह गाढ़ा और सूखा हो, क्योंकि अगर इसमें पानी रहेगा तो कबाब सही से नहीं बन पाएंगे.
  • साथ ही, कबाब को मध्यम से तेज आंच पर ही पकाएं, ताकि वे बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट बनें.

 ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED