Kurkure Matar Pulao
Kurkure Matar Pulao
आपने पुलाव खाया होगा. गजब का स्वाद होता है. अलग-अलग तरीके से पुलाव बनता है. लेकिन क्या आपने कुरकुरे से बनने वाला पुलाव खाया है? इसका स्वाद लाजवाब होता है. इसे बनाने भी काफी आसान है. इस रेसिपी में 5 रुपए के कुरकुरे, हरे मटर और मूंगफली का इस्तेमाल होता है. इससे स्वादिष्ट पुलाव तैयार होता है. चलिए आपको घर तक होटल जैसा पुलाव बनाने की रेसिपी बताते हैं.
कुरकुरे-मटर पुलाव के बनाने के लिए क्या चाहिए?
कुरकुरे मटर पुलाव काफी स्वादिष्ट होता है. इसको बनाना काफी आसान होता है. चलिए आपको बताते हैं कि इस रेसिपी के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.
कुरकुरे-मटर को उबाल लें-
कुरकुरे और मटर का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले हरे मटर, मूंगफली और कुरकुरे को पानी में उबाल लें. जब इसे उबाल लें तो इसे अलग रख दें. इसके बाद एक कुकर में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें और उसे हल्का भून लें. इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालें और उसे अच्छी तरह से भून लें. इसे तब तक भूनें, जब तक ये सुनहरा ना हो जाए. इसके बाद इसमें कटा हुआ टमाटर डालकर पकाएं. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
कैसे बनाएं पुलाव?
जब मसाला पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें एक कप चावल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. जब चावल मसाले में अच्छी तरह से मिल जाए तो इसमें उबाल गए मटर, मूंगफली और कुरकुरे का मिश्रण डालें. इन चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. जब सारे चीजों अच्छी तरह से मिला लें तो इसमें आधा लीटर पानी डालें और कुकर को बंद कर दें. इससे धीमी आंच पर पकाएं और जब एक सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद गैस ठंडा होने दें. अब आपका पुलाव खाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
ये भी पढ़ें: