Advertisement

Annie Knight 583 Challenge Video: 6 घंटे में 583 लोगों के साथ संबंध बनाकर बीमार पड़ी ये स्टार, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

एनी खुद को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा संबंध बनाने वाली महिला बताती हैं. उन्होंने इस अनोखे चैलेंज को पूरा करने के बाद बताया कि उनका शरीर अब थक चुका है और उसे आराम की जरूरत है.

Annie Knight
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 28 मई 2025,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • एनी को एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी
  • अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

ऑस्ट्रेलिया की 27 साल की सोशल मीडिया और OnlyFans स्टार एनी नाइट इन दिनों चर्चा में हैं. उन्होंने ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर लोग चौंक गए. एनी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ 6 घंटे में 583 मर्दों के साथ संबंध बनाए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

एनी चाहती हैं आराम
एनी खुद को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ज्यादा संबंध बनाने वाली महिला बताती हैं. उन्होंने इस अनोखे चैलेंज को पूरा करने के बाद बताया कि उनका शरीर अब थक चुका है और उसे आराम की जरूरत है. इस चैलेंज के बाद उन्हें बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा.

एनी को एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी
डॉक्टरों के मुताबिक, एनी को पहले से ही एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी है. यह एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसमें बच्चेदानी की तरह का टिशू शरीर के दूसरे हिस्सों में भी निकलने लगता है. इससे महिलाओं को तेज पेट दर्द, हैवी ब्लीडिंग और प्रजनन संबंधी दिक्कतें होती हैं. एनी ने खुद बताया कि इस बीमारी का उन्हें पहले से ही पता था, लेकिन उन्होंने चैलेंज को पूरा करने की ठान ली थी.

ब्लीडिंग से परेशान हैं एनी
news.com.au से बातचीत में एनी ने कहा, "मैं ठीक नहीं हूं. चैलेंज के बाद से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है. प्राइवेट पार्ट्स में जलन भी है और एक छोटा सा कट भी लग गया." उन्होंने यह भी बताया कि चैलेंज से एक दिन पहले ही उन्हें पीरियड शुरू हो गया था, लेकिन IUD डिवाइस लगे होने के कारण ब्लीडिंग बहुत हल्की थी.

 

6 घंटे में 583 लोगों के साथ संबंध बनाया
एनी ने अपने पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने कहा, "अगर आप देखें तो मैंने 6 घंटे में 583 लोगों के साथ संबंध बनाए, मतलब लगभग 97 मर्द हर घंटे. ऐसा रिकॉर्ड आज तक किसी ने नहीं बनाया." एनी को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि वो अब कुछ हफ्तों का ब्रेक लेंगी ताकि शरीर को आराम मिल सके.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी OnlyFans क्रिएटर ने ऐसा दावा किया हो. इससे पहले Bonnie Blue नाम की एक महिला ने दावा किया था कि उन्होंने 12 घंटे में 1,057 मर्दों के साथ संबंध बनाए. इससे पहले एडल्ट स्टार लीसा स्पार्क्स का रिकॉर्ड था जिन्होंने एक दिन में 919 मर्दों के साथ संबंध बनाए थे. 

लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
सोशल मीडिया पर एनी के इस चैलेंज को लेकर अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई लोगों ने इसे "नया रिकॉर्ड" कहा, तो कई ने इसे गंभीरता से लेते हुए एनी को ऐसा न करने की सलाह दी. मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी चेतावनी दी कि इस तरह के स्टंट से शरीर पर बुरा असर पड़ता है, खासकर तब जब किसी महिला को पहले से कोई मेडिकल कंडीशन हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement