हर किसी को अलग-अलग व्यंजन खाना पसंद होता है. कई लोग कच्चा पनीर नहीं खाते हैं. उनके लिए पनीर टिक्का एक बेहतर ऑप्शन है. ऐसे लोग पनीर टिक्का को खूब खाएंगे. पनीर टिक्का भारत में काफी लोकप्रिय है. इसे स्टार्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इसे हर छोटी-मोटी पार्टियों में सर्व किया जाता है. इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है. इसे कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले पनीर टिक्का को टेस्टी बनाते हैं.
स्वादिष्ट पनीर टिक्का के लिए मैरिनेशन जरूरी-
पनीर टिक्का को जूसी और स्वादिष्ट बनाने के लिए मैरिनेशन का सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है. रेसिपी में थिक दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में थोड़ा पानी होता है, जिसे बेसन अब्जॉर्ब कर लेता है और मैरिनेशन को थिक बनाता है. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तंदूरी मसाला, रोस्टेड क्यूमिन पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, और ऑप्शनल दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. सरसों का तेल और नींबू का रस इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं.
कैसे तैयार करें पनीर?
पनीर को पतला और मोटा दो आकारों में काट लें. इसके साथ ही कैप्सिकम और प्याज को क्वार्टर शेप में काट लें. इन्हें मैरिनेशन में अच्छे से कोट किया जाता है, ताकि फ्लेवर हर हिस्से में समान रूप से पहुंचे. मैरिनेशन को 20 मिनट तक रेस्ट पर रखा जाता है, ताकि मसाले अच्छे से अब्जॉर्ब हो सकें.
ग्रिलिंग प्रोसेस क्या है?
पनीर टिक्का को स्क्रू पर अरेंज किया जाता है, जिसे पहले पानी में भिगोकर रख लें, ताकि यह जल न जाए. स्क्रू पर पनीर और वेजीस को अपनी पसंद के अनुसार अरेंज करें. इसे ग्रिल पैन, माइक्रोवेव या तवे पर पकाया जा सकता है. ग्रिलिंग के दौरान हल्का तेल डालते रहना चाहिए, ताकि टिक्का का ग्लेज बना रहे. करीब 5-6 मिनट में यह गोल्डन ब्राउन हो जाता है.
कैसे करें सर्व?
पनीर टिक्का को हरी धनिया पत्ती की चटनी और प्याज के स्लाइस के साथ सर्व कर सकते हैं. ऊपर से चाट मसाला स्प्रिंकल करने से इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. यह रेसिपी न केवल टेम्पटिंग है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. पनीर टिक्का को बनाने के दौरान मैरिनेशन का सही ध्यान रखना जरूरी है. थिक दही का इस्तेमाल और बेसन को सही तरीके से भूनना इसे जूसी और स्वादिष्ट बनाता है. इसे जरूर ट्राई करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: