Advertisement

Haldiram In London: लंदन की सड़कों पर हल्दीराम देख भारतीय खुश, लेकिन कीमत छू रहीं आसमान... दिल्ली के मुकाबले करीब 6-11 फीसदी महंगे हुए फूड आइटम

लंदन में रह रहे भारतीयों के लिए यह खुशी का लम्हा होगा कि वहां हल्दीराम खुल गया है. लेकिन वहां डिश की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोग भी हैरान है. लेकिन इसके पीछे भी कई वजह हैं, जो कीमते ज्यादा रखनी पड़ी है.

Image Souce: Instagram
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:04 AM IST

भारत के मशहूर फूड ब्रांड हल्दीराम ने हाल ही में लंदन में अपना नया रेस्टोरेंट शुरू किया है. यहां भारतीय खाने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खाने की कीमतों ने खींचा है. सोशल मीडिया पर लंदन और दिल्ली के हल्दीराम के मेन्यू की तुलना तेजी से वायरल हो रही है. इसमें दिखाया गया है कि भारत में सस्ता मिलने वाला वही खाना लंदन में कई गुना ज्यादा कीमत पर बिक रहा है.

पानी पुरी से लेकर पाव भाजी तक सब महंगा

दिल्ली में 75 रुपए की मिलने वाली पानी पुरी लंदन में करीब 830 रुपए की है. वहीं दिल्ली में 198 रुपए की पाव भाजी के लिए लंदन में लगभग 1,270 रुपए चुकाने पड़ते हैं. इतना ही नहीं, 95 रुपए का गार्लिक नान वहां करीब 640 रुपए में मिल रहा है. छोले भटूरे, राज कचौरी, लस्सी, पराठा और दूसरी कई चीजें भी भारत के मुकाबले 6 से 15 गुना तक महंगी हैं.

आखिर इतनी ज्यादा कीमत क्यों?

खाने की इन ऊंची कीमतों के पीछे कई वजहें हैं. लंदन में दुकान का किराया, कर्मचारियों की सैलरी, बिजली-पानी का खर्च और टैक्स भारत के मुकाबले काफी ज्यादा हैं. इसके अलावा कई चीजों को विदेश भेजने का खर्च भी जुड़ जाता है. इसी कारण वहां भारतीय खाने की कीमतें काफी बढ़ जाती हैं.

लंदन में अलग है हल्दीराम की पहचान

दिल्ली के हल्दीराम में जहां खाने की कई तरह की चीजें मिलती हैं, वहीं लंदन वाले रेस्टोरेंट में मेन्यू छोटा रखा गया है. वहां लगभग 40 डिश हैं, जबकि दिल्ली में इससे कहीं ज्यादा ऑप्शन मिलते हैं. विदेशी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए हर डिश के बारे में आसान जानकारी भी दी गई है. कंपनी वहां खुद को एक प्रीमियम भारतीय रेस्टोरेंट के रूप में पेश कर रही है, इसलिए माहौल पर भी खास ध्यान दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement