How to store pickle: आम, नींबू या कोई भी अचार हो, इस तरह से करें स्टोर... चलेगा सालों-साल, कभी नहीं होगा खराब!

Pickle shelf life storage tips: अचार चाहे जितनी अच्छी तरह से रखा गया हो लेकिन अगर जरा भी नमी लगी तो आचार तुरंत खराब हो जाता और सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है.अचार कितने दिन चलेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह बनाया गया है और कैसे स्टोर किया गया है.

how to store pickles
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

Achar Rakhne Ka Tarika: आम, कटहल, नींबू, मिर्च के अचार खाने के स्वाद बढ़ाने का काम करता है.  इसकी हल्की खटास, तीखापन और मसालों की खुशबू बहुत मजेदार लगती है. आम, नींबू, मिर्च या मिक्स वेज, हर अचार की अपनी अलग पहचान और अलग मजा है. यही कारण है कि हर भारतीय घर में अचार जरूर बनता है. भारतीय थाली अचार के बिना अधूरी रहती है. हालांकि, अचार एक ऐसी चीज है जिसे बनाने में काफी मेहनत लगती है. लेकिन अक्सर एक दिक्कत से सभी परेशान रहते हैं वो है कि अचार खराब हो जाना या फिर उसके ऊपर फंगस यानी फफूंद लग जाना.

क्यों खराब हो जाता है अचार
अचार चाहे जितनी अच्छी तरह से रखा गया हो लेकिन अगर जरा भी नमी लगी तो आचार तुरंत खराब हो जाता और सारी मेहनत बर्बाद हो जाती है.अचार कितने दिन चलेगा, ये इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह बनाया गया है और कैसे स्टोर किया गया है. तो यहां हम आपको कुछ ऐसे कारगर तरीके बताने जा रहें जिससे आपका अचार लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा. इसके साथ ही उसका स्वाद भी खराब नहीं होगा.

अचार को ज्यादा दिन तक सुरक्षित रखने का तरीका
सबसे पहली चीज आपको जो ध्यान देनी है वो है अचार में तेल कितना है. तेल का स्तर बैलेंस करके अचार को खराब होने से बचाया जा सकता है. इसके साथ ही फंगस लगने से भी रोका जा सकता है.

इस तरह के डिब्बे में करें स्टोर
अचार खराब न हो इसके लिए प्लास्टिक के डिब्बे में अचार को न रखें. हमेशा ग्लास के जार या फिर चीनी पत्थर से बनी बर्नी में अचार रखें.

चम्मच का इस्तेमाल
गीली या गंदी चम्मच का इस्तेमाल करने से बचें. ऐसा करने से अचार में फफूंद लगते का खतरा रहता है. इसलिए हमेशा सूखा चम्मच इस्तेमाल करें. साथ ही अचार को खराब होने से बचाना है तो गीले हाथों से आचार छूने की गलती कभी मत करें.

अपनाएं दादी-नानी का तरीका
जब भी अचार डाले, सही मात्रा में तेल और नमक डालें. ये पूरी तरह से डूबा हुआ होना चाहिए. इससे अचार खराब नहीं होगा.

ठंडी और सूखी जगह पर रखें
अचार रखने के लिए ठंडी और सूखी जगह सबसे सही होती है.

इन बातों को रखें खास ख्याल
अचार में पानी बिल्कुल न जाने दें, इससे फंगस लग सकता है.
अचार को धूप और ज्यादा गर्मी से दूर रखें.
अचार को हर बार इस्तेमाल के बाद जार को अच्छी तरह बंद करें.
अगर अचार में फफूंदी दिखे, बदबू आए या रंग-टेक्सचर बदल जाए, तो उसे फेंक देना ही बेहतर है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED