पुलिस का नाम सुनते ही लोग दूर खड़े हो जाते हैं. वहीं बहुत से लोग अपनी परेशानी पुलिस से डर होने के चलते भी नहीं बता पाते हैं. जिसे देखते हुए पंजाब की पहली महिला अर्जुन अवार्डी व फरीदकोट की एसएसपी अवनीत कौर ने नई पहल शुरू किया हैं. इस पहल के तहत एसएसपी अवनीत कौर युवाओं को बात करने के लिए ऑफिस बुलाएंगी और उन्हें कॉफी पिलाकर उनकी राय लेगी. साथ ही उन्हें उनके भविष्य के लिए क्या सही है और क्या गलत इसके बारे में बताएंगी.
पंजाब पुलिस की यह अनोखी पहल है जिसका नाम कॉफ़ी वीद एसएसपी रखा गया है. इसमें कालेज की लड़कियों व लड़को को मुख्यालय में बुला कर उनसे बात की जा रही है. यह कदम. नौजवानों से सामाजिक सुरक्षा और बेहतरी के लिए उनकी राय ली जा रही है. अब हर सप्ताह एसएसपी अवनीत कौर से स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थी मिल सकेंगे. इस मौके पर एसएसपी अवनीत कौर को विद्यार्थी ने एक गाना भी सुनाया और विद्यार्थी बेहद खुश नजर आए.
इस मोके फरीदकोट की एस एस पी अवनीत कौर जानकारी देते हुए कहा कि कॉफी वीद एसएसपी मुहिम का मकसद यह है कि नौजवानों के साथ जुड़ सके. साथ ही उन्हें जान सके कि वह क्या चाहते हैं, किस तरह का बदलाव होना चाहिए. क्योकि नोजवानो को गैंगस्टर टारगेट करते हैं उनको अपनी तरफ बुलाते हैं और इस उम्र में नौजवान भटक जाते हैं. बस उनको सही रास्ता बताया कि क्या गलत है क्या सही है. हमने उनसे बात की और बहुत अच्छा रिस्पांस मिला. अब हर सप्ताह स्कूली व कॉलेज के विद्यार्थी से मिलेंगे.
वहीं बच्चे भी इस मिलन से बेहद खुश नजर आये कहा पहली बार एसएसपी के दफ्तर में आकर एसएसपी साहिबा से मिले हैं, बहुत अच्छा लगा. मैडम से हमने अपनी सभी प्रॉब्लम के बारे में बातचीत की. पहले हमारे मन में.डर था कि पता नहीं पुलिस हमारी बात सुनेगी या नही. मैडम ने अपने बारे में बताया कि उन्होंने कितनी मेहनत की यहाँ तक पहुँचने के लिये और हम भी एक मिडल क्लास फैमिली से हैं. मिडिल क्लास में स्टागल बहुत होता है. मगर मैडम की बाते सुनकर हमें भी जोश आ गया हैं. हम भी इनके जैसा ही बनना चाहते हैं.
(फरीदकोट से प्रेम पासी की रिपोर्ट)