रंगों के त्योहार में भांग का काफी इस्तेमाल किया जाता है. होली बिना भांग के अधूरी मानी जाती है. लोग होली में भांग की ठंडाई तो पीते ही हैं, लेकिन आज हम आपको भांग के खोया वाले पेड़े बनाना सिखाने जा रहे हैं. ये पेड़े इतने स्वादिष्ट होते हैं कि इनके आगे ठंडाई का स्वाद भी फीका लग सकता है. इस पेड़े को आप कुछ ही मिनटों में घर पर आसानी से बना सकते हैं.
भांग के खोया वाले पेड़े बनाने का सामान
खोया (मावा)-250 ग्राम
पिसी चीनी - आधा कप
ठंडाई पाउडर - 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
बारीक कटे बादाम-पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
घी - 1 छोटा चम्मच
भांग के पेड़े बनाने का तरीका
रखें ये सावधानी
भांग का नशा इतना भी न करें कि आपकी सेहत खराब हो जाए और आप अपना आपा खो बैठें. भांग का लगातार सेवन करने से शरीर में कमजोरी आ सकती है. गर्भवती महिलाएं भूलकर भी भांग का सेवन न करें.
ये भी पढ़ें