Advertisement

क्या सिर्फ चाय बेचकर हो सकती है लाखों की कमाई? रेलवे स्टेशन का वायरल वीडियो देख लोग हैरान

युवक ने सिर्फ दो घंटे में करीब 70 कप चाय बेच दी. जब भी उसकी केतली खाली होती, वह फिर से चाय भरवाकर बेचने लग जाता. पूरे दिन उसने यही काम किया और शाम तक करीब 400 कप चाय बेचने का दावा किया.

social media viral video
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

आज के समय में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अच्छी कमाई करने के लिए बड़ी नौकरी या बड़ा बिजनेस होना जरूरी है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को गलत साबित कर दिया. वीडियो में एक युवक ने रेलवे स्टेशन के बाहर चाय बेचकर एक दिन में हजारों रुपये कमाने का दावा किया है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक युवक रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय वाले के पास जाता है. वह उससे पूरी केतली चाय खरीद लेता है. उसे चाय 5 रुपये प्रति कप के हिसाब से मिली. इसके बाद वह उसी चाय को स्टेशन के बाहर आने-जाने वाले लोगों को 15 रुपये प्रति कप में बेचने लगता है. शुरुआत में युवक को लगा कि लोग उससे चाय नहीं खरीदेंगे. लेकिन कुछ ही देर में कई लोगों ने उससे चाय खरीदनी शुरू कर दी. धीरे-धीरे उसके पास ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई.

पूरे दिन की कमाई
वीडियो के मुताबिक, युवक ने सिर्फ दो घंटे में करीब 70 कप चाय बेच दी. जब भी उसकी केतली खाली होती, वह फिर से चाय भरवाकर बेचने लग जाता. पूरे दिन उसने यही काम किया और शाम तक करीब 400 कप चाय बेचने का दावा किया.

वीडियो में बताया गया है कि युवक ने हर कप पर 10 रुपये का मुनाफा कमाया. इस हिसाब से 400 कप चाय बेचकर करीब 4,000 रुपये की कमाई हुई. वहीं वीडियो में पूरे दिन की कमाई करीब 4,500 रुपये बताई गई है. अगर हर दिन इतनी ही बिक्री हो, तो महीने में करीब 1.35 लाख रुपये और साल में 16 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है. हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान है. हर दिन बिक्री, मौसम और ग्राहकों की संख्या एक जैसी नहीं होती.



यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @dhandhaonground नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इसे कम पैसे में अच्छा कारोबार शुरू करने का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसमें किए गए कमाई के दावे पर सवाल भी उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement