Advertisement

राजस्थान के बाड़मेर में लगातार बढ़ रहा हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने का क्रेज...लोगो ने किया दुल्हन का शानदार वेलकम

बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर राजेंद्र सिंह की बारात 5 तारीख को जैसलमेर के रामदेवरा में गई थी. जहां पर राजेंद्र सिंह ने संतोष कवर के साथ बीती रात ही फेरे लिए और आज विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसी दौरान डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों की इच्छा थी कि दुल्हन का शानदार वेलकम किया जाए इसीलिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर आया हूं.

Representative Image
gnttv.com
  • राजस्थान,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:33 PM IST
  • लोगों ने किया दुल्हन का खास वेलकम
  • हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने का क्रेज बढ़ा

राजस्थान के रेगिस्तान में जब अचानक से हेलीकॉप्टर उतरा तो हर कोई दंग रह गया. आसपास के लोगों को पता नहीं था कि हेलीकॉप्टर में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर आ रहा है. जब आसपास के लोग हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे तो दुल्हा-दुल्हन को देखकर खुश हो गए. परिवार के लोगों ने भी हेलीपैड पर ही दोनों का शानदार स्वागत किया.

शानदार स्वागत करना चाहते थे परिवारवाले 
बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर राजेंद्र सिंह की बारात 5 तारीख को जैसलमेर के रामदेवरा में गई थी. जहां पर राजेंद्र सिंह ने संतोष कवर के साथ बीती रात ही फेरे लिए और आज विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसी दौरान डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों की इच्छा थी कि दुल्हन का शानदार वेलकम किया जाए इसीलिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर आया हूं. परिवार के लोगों को इस पल का कई दिनों से इंतजार था.

बेटा-बेटी में नहीं करते कोई फर्क
रिश्तेदार रिडमल सिंह के अनुसार आज के जमाने में बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझते हैं इसीलिए परिवार ने दुल्हन को हेलीकॉप्टर से वेलकम करने का प्लान किया. उन्होंने कहा  कि बहू के आ जाने से हमारे परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. पिछले कुछ समय से लगातार राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में हेलीकॉप्टर से दूल्हा और दुल्हन का क्रेज बढ़ता जा रहा है. सामान्य से परिवार के लोग दुल्हन का शानदार वेलकम करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा रहे हैं. जब ग्रामीण इलाको में हेलीकॉप्टर उतरता है तो हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी तादाद में भीड़ जुट  जाती है.

(दिनेश बोहरा की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement