Advertisement

Raksha Bandhan Songs 2026: इन गानों के साथ सेलिब्रेट करें रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्यार को और खास बनाएंगे ये 8 सुपरहिट Songs!

रक्षाबंधन पर इन गानों के साथ आप भाई-बहन की पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं. चाहे घर पर फैमिली सेलिब्रेशन हो या भाई-बहन के साथ लंबी ड्राइव, ये गाने त्योहार के माहौल में प्यार, खुशी और थोड़ी सी नॉस्टैल्जिया जरूर जोड़ देंगे.

Rakhi Songs
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, अपनापन और विश्वास का त्योहार है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी रक्षा का वादा करता है. राखी के इस खास मौके पर परिवार में खुशियों का माहौल रहता है. ऐसे में अगर इस सेलिब्रेशन में कुछ खूबसूरत गाने भी शामिल हो जाएं, तो त्योहार का मजा और बढ़ जाता है. बॉलीवुड में भाई-बहन के रिश्ते पर कई ऐसे गाने बने हैं, जो इस रिश्ते की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से बयां करते हैं. आप इन्हें अपनी Raksha Bandhan Playlist में शामिल कर सकते हैं. रक्षाबंधन पर इन गानों के साथ आप भाई-बहन की पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं. चाहे घर पर फैमिली सेलिब्रेशन हो या भाई-बहन के साथ लंबी ड्राइव, ये गाने त्योहार के माहौल में प्यार, खुशी और थोड़ी सी नॉस्टैल्जिया जरूर जोड़ देंगे.

Raksha Bandhan- Raksha Bandhan
फिल्म Raksha Bandhan का टाइटल सॉन्ग Shreya Ghoshal और Himesh Reshammiya ने गाया है. यह गाना भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, त्याग और भावनाओं को दिखाता है. राखी के मौके पर यह गाना माहौल को इमोशनल बना देता है.

Phoolon Ka Taron Ka- Hare Rama Hare Krishna
Kishore Kumar की आवाज में यह सदाबहार गाना भाई की ओर से बहन के लिए प्यार और सम्मान को दर्शाता है. यह आज भी Rakhi के सबसे पसंदीदा गानों में शामिल है.

Dhaagon Se Bandhaa- Raksha Bandhan
Arijit Singh और Shreya Ghoshal की आवाज में यह गाना भाई-बहन के मजबूत रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव को दिखाता है. इसके बोल राखी के रिश्ते की गहराई को बयां करते हैं.
 

Mera Bhai Tu- Naezy
Naved Shaikh यानी Naezy का यह गाना भाई के साथ खास रिश्ते और उसके महत्व को दर्शाता है. इसकी भावुक आवाज और सरल भावनाएं इसे खास बनाती हैं.

Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan Ko Nibhana- Choti Behan
Lata Mangeshkar की आवाज में यह गाना रक्षाबंधन के सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक है. इसमें बहन अपने भाई से राखी के पवित्र रिश्ते को निभाने की उम्मीद जताती है.

Rang Birangi Rakhi Lekar- Anpadh
Lata Mangeshkar का यह गाना रक्षाबंधन की खुशियों और रंगीन माहौल को दर्शाता है. इसकी धुन में त्योहार की पारंपरिक खुशी साफ महसूस होती है.

Behna O Behna- Resham Ki Dori
Suman Kalyanpur की आवाज में यह प्यारा गीत बहन के प्यार और भाई के लिए उसकी शुभकामनाओं को दर्शाता है. Rakhi Playlist के लिए यह एक खूबसूरत विकल्प है.

Bhai Takat Hai Tu Meri- Swasti Mehul
अगर आप Raksha Bandhan पर कुछ नया और भावुक सुनना चाहते हैं, तो यह गाना आपकी Playlist में जरूर होना चाहिए.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement