5 breakfast ideas you can prepare in under a minutes
5 breakfast ideas you can prepare in under a minutes
बच्चों के लिए सुबह का नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि दिन की शुरुआत के लिए भी जरूरी होता है. खासकर जब बच्चा सुबह जल्दी स्कूल के लिए निकलता है तो ऐसा नाश्ता चाहिए जो जल्दी तैयार हो जाए, खाने में स्वादिष्ट लगे और पेट भी कुछ देर तक भरा रखे. रोज एक ही चीज खिलाने से बच्चे भी बोर हो जाते हैं, इसलिए नाश्ते में थोड़ा बदलाव करते रहना अच्छा रहता है. अगर आप भी रोज सुबह इसी उलझन में रहती हैं कि बच्चे के टिफिन या नाश्ते में आखिर क्या दें, तो इन 5 आसान ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं.
1. वेजिटेबल चीज सैंडविच
ब्रेड के बीच बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और थोड़ा चीज डालकर सैंडविच तैयार कर लें. इसे तवे पर हल्का सेंककर बच्चे को गर्मागर्म नाश्ते में दें. सब्जियों की वजह से इसमें स्वाद के साथ पोषण भी जुड़ जाता है.
2. बेसन का चीला
बेसन में प्याज, टमाटर, हरी धनिया और अपनी पसंद की दूसरी सब्जियां मिलाकर घोल तैयार करें. तवे पर हल्का तेल डालकर इसका चीला बना लें और इसे दही या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं.
3. पोहा
सुबह के समय पोहा जल्दी बन जाता है और इसे बच्चों के स्वाद के हिसाब से तैयार करना भी आसान है. इसमें मूंगफली, मटर, गाजर और थोड़ी सी धनिया डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है.
4. पनीर पराठा
आटे में पनीर की स्टफिंग भरकर पराठा तैयार करें. इसे दही के साथ दें या बच्चे के टिफिन में छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रखें, ताकि वह आसानी से खा सके.
5. सूजी वेजिटेबल उपमा
सूजी में गाजर, मटर, शिमला मिर्च और दूसरी पसंदीदा सब्जियां डालकर उपमा बना सकते हैं. यह जल्दी तैयार हो जाता है और सुबह के नाश्ते के लिए एक आसान विकल्प है.
बच्चों को रोज-रोज अगर कुछ नया और अलग बनाकर खिलाएंगी तो वह हर दिन अपना नाश्ता उंगली चटकर खा जाएंगे. उनके लिए एक तरह का नाश्ता बोरिंग हो सकता है.
ये भी पढ़ें