scorecardresearch

छात्राओं ने अफसरों को बांधी राखी, स्कूल की बदहाली से लेकर छेड़छाड़ तक का उठाया मुद्दा

झारखंड के धनबाद में छात्राओं ने डीसी, एसएसपी समेत तमाम अफसरों को राखी बांधी. इस दौरान छात्राओं और अफसरों के बीच संवाद भी हुआ. छात्राओं ने स्कूल की समस्याओं से लेकर मनचलों से होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया. अफसरों ने जल्द ही समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया.

Advertisement
Dhanbad News Dhanbad News

रक्षाबंधन के मौके पर झारखंड के धनबाद समाहरणालय में एक अलग तस्वीर देखने को मिली. जिले के सरकारी स्कूलों की छात्राओं ने डीसी, एसएसपी समेत जिले के वरीय अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें भाई-बहन के रिश्ते का संदेश दिया. यह कार्यक्रम सिर्फ राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा. राखी बांधने के बाद छात्राओं ने अधिकारियों से खुलकर संवाद किया और अपने स्कूलों से जुड़ी समस्याएं सीधे उनके सामने रखीं.

स्कूल से लेकर मनचलों का मुद्दा उठाया-
किसी छात्रा ने जर्जर स्कूल भवन का मुद्दा उठाया, तो किसी ने स्कूल में मूलभूत सुविधाओं की कमी की जानकारी दी. वहीं, कुछ छात्राओं ने रास्ते में मनचलों से होने वाली परेशानी और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को भी अधिकारियों के सामने रखा.

अफसरों ने दिया समस्या समाधान का भरोसा-
छात्राओं की बातें सुनकर अधिकारियों ने गंभीरता से समस्याओं को समझा और कई मामलों में जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. रक्षाबंधन के इस मौके पर अधिकारियों और छात्राओं के बीच हुआ यह संवाद न सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि छात्राओं को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का एक बेहतर मंच भी मिला. इतना ही नहीं, रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास और अपनत्व का संदेश भी दिया. बच्चों और पुलिस अधिकारियों के बीच भाई-बहन के इस रिश्ते की तस्वीरें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहीं.

बच्चों को आशीर्वाद दिया- आदित्य रंजन
स्कूल छात्रा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया. इस दौरान बच्चों ने कहा कि पुलिस अधिकारी दिन-रात समाज और जिले की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ यह त्योहार मनाना उनके लिए बेहद खास है. जबकि धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस मौके पर बच्चों का यह स्नेह और सम्मान पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें: