वेज फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) अधिकांश लोगों को फेवरेट होते हैं. क्या आपको भी वेज फ्राइड राइस खाना पसंद है. आप इसको खाने के लिए होटल जाते हैं तो आज से बाहर जाकर वेज फ्राइड राइस खाना छोड़ दीजिए. हम आपको घर पर ही बचे हुए चावल से टेस्टी और हेल्दी वेज फ्राइड राइस बनाने की सबसे आसान विधि बता रहे हैं. इसको खाने के बाद सभी बोलेंगे, वाह... क्या स्वाद है? आपको मालूम हो कि फ्राइड राइस बनाने में बहुत ही कम मेहनत लगती है और यह झटपट तैयार भी हो जाता है.
वेज फ्राइड राइस बनाने की सामग्री
1. चावल: 2-3 कप उबले हुए
2. गाजर: 1 छोटा चम्मच बारीक कटी
3. बींस: 1 छोटा चम्मच बारीक कटी
4. पनीर: 1/2 कप
5. शिमला मिर्च: 1/2 कप
6. पत्ता गोभी: 5-6 लंबाई में कटी
7. बेबीकॉर्न: 4-5 टुकड़ों में कटे
8. पीनट्स: 1/2 कप
9. तेल: 1 बड़ा चम्मच
10. जीरा: 1 छोटा चम्मच
11. लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच
12. काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
13. प्याज: 2 बड़े चम्मच बारीक कटी
14. लहसुन और अदरक पेस्ट
15. सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
16. हरी मिर्च: 2 बारीक कटी
17. नमक: स्वादानुसार
वेज फ्राइड राइस बनाने की विधि
वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले गैस या चूल्हा को जलाएं. इसके बाद उसपर एक पैन को चढ़ाएं और उसमें तेल डालें. तेल को गर्म होने के बाद जीरा भून लें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च भून लें. इतना सब करने के बाद गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्तागोभी और बेबीकॉर्न फ्राई कर लें. इसके बाद घर में बचे हुए 2-3 कप बने हुए चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद कुछ देर तक चावल को तेज आंच पर टॉस करते रहें. आपको मालूम हो कि ऐसा करते समय चावलों को टूटना नहीं चाहिए. वेज फ्राइड राइस बनाने के लिए आप जो घर के बचे हुए चावल का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह जरूरत से ज्यादा पकाना नहीं चाहिए और न ही चावल ज्यादा गीले होने चाहिए. वेज फ्राइड राइस बनाते समय पैन को धीमी आंच पर रखने के बजाय तेज आंच पर रखें.जब आपको लगे कि सब्जियां हल्की सी फ्राई हो गईं है तो उसमें काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और नमक मिला दें. फिर एक से दो मिनट तक पकने दें. आप चाहें तो ऊपर से रोस्टेड पीनट्स भी डाल सकते हैं. इस तरह से खाने के लिए वेज फ्राइड राइस बनकर तैयार है.