Healthy Breakfast Recipe: बच्चों को पता तक नहीं चलेगा, कब सब्ज़ियों ने लेली पेट में चुपके से एंट्री.. एक बर्गर खत्म होने से पहले मांग बैठेंगे दूसरा

सुबह के समय एक हेल्दी नाश्ता करना सबके लिए ज़रूरी होता है. लेकिन क्या हो अगर वह नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ झटपट भी बने और हर कोई खाना चाहे.

Healthy Tasty Breakfast
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

सुबह-सुबह बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना हर माता-पिता की प्रायॉरटी होती है. बच्चों तक न्यूट्रीशन पहुंचाने के लिए सब्ज़ियों की जरूरत होती है. लेकिन बच्चे हैं कि सब्जि़यों के दूर भागते हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता हैं कि कैसे उन्हें सब्ज़ियां खिलाएं, वो भी बिना पता चले. ऐसे में आज एक रेसिपी लाए हैं जो पोहे और बेसन की बनी है. वहीं सब्ज़ियां भी इसमें भरपूर है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

बेसन और पोहे का बैटर तैयार करना
इस रेसिपी की शुरुआत बेसन का बैटर तैयार करने से होती है. इसके लिए आपको तीन टेबलस्पून बेसन लेना है और उसमें हल्दी डालकर धीरे-धीरे पानी मिलाना है. बेसन को फूलने में समय लगता है, इसलिए इसे पहले तैयार करना जरूरी है.  इसके बाद एक कप पोहा लिया जाता है जिसे साफ किया जाता है. पोहे को भिगाने की जरूरत नहीं होती, जिससे यह नाश्ता जल्दी बन जाता है और फटाफट बन जाता है.

सब्जियों और मसालों का सही उपयोग
इस नाश्ते में सब्ज़ियों का भरपूर उपयोग किया गया है. सब्ज़ियों के लिए इसमें चार उबले हुए आलू को पाव भाजी वाले मैशर से मैश करें ताकि कोई गुठली न रहे. प्याज, गाजर, बीन्स, फ्रोजन मटर और कॉर्न जैसी सब्जियां भी इसमें डाली जाती हैं. मसालों में धनिया पाउडर, भुना जीरा, आमचूर, अजवाइन, ऑरेगैनो और चिली फ्लेक्स का उपयोग किया गया है. नमक डालने से सब्जियां अपना पानी रिलीज करती हैं, जिससे फ्लेवर बेहतर होता है.

टिक्की और बर्गर की प्रोफेशनल तैयारी
इस नाश्ते को टिक्की और बर्गर के रूप में तैयार किया जाता है. टिक्की बनाने के लिए आलू और पोहे के मिक्सचर को ब्रेड क्रंब्स में कोट किया जाता है. ब्रेड क्रंब्स को मिक्सी में फाइन पीसने से कोटिंग इवनली होती है. टिक्की को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई किया जाता है. बर्गर तैयार करने के लिए मेयोनेज़, प्याज और टमाटर का उपयोग किया जाता है. ऐसा करने से एक हेल्दी बर्गर तैयार होता है, जिसे बच्चे देखते ही साफ कर देंगे.

 

Read more!

RECOMMENDED