Advertisement

Aloo Ke Noodles Recipe: घर पर इस तरह तैयार करें आलू से बने नूडल्स.. टेस्ट में हैं लाजवाब और हाइजीन की कोई दिक्कत नहीं, ऐसा स्ट्रीट फूड जिसे बच्चे मांगेंगे रोज

जानें आलू से बनी इस रेसिपी के बारें में, जो है बिल्कुल स्ट्रीट फूड की तरह लेकिन हाइजीन के मामले में एक वन.

Aloo Ke Noodles Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

बच्चों को बाहर का स्ट्रीट फूड काफी ज्यादा पसंद होता है. खास कर अगर बात नूडल्स की करें तो. उसके तो वह दीवाने होते हैं. लेकिन बड़े इस बात को बखूबी जानते हैं कि बाहर का स्ट्रीट फूड कितना अनहाइजीनिक तरीके से बनाया गया होता है, जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ जाते हैं. अब अगर नूडल्स को हाइजीन के साथ घर में भी बनाया जाए, तब भी एक परेशानी तो रहती ही है. वह परेशानी है कि यह मैदा से बने होते हैं और मैदा का सेवन सेहत के लिए सही नहीं होता है.

अब ऐसे में कैसे पूरी करें बच्चों की नूडल्स की डिमांड. तो इस सवाल का जवाब इस रेसिपी के अंदर छिपा हुआ है, जो बनती है आलू से. सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर है, लेकिन आप घर में ही आलू के नूडल्स तैयार कर सकते हैं. अगर कभी तैयार नहीं किए हैं तो चलिए हम बताते हैं कि कैसे आप इन्हें बनाएंगे.

स्पेशल शैप में करें आलू की कटिंग
आलू के नूडल्स बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 आलू को छील कर अच्छी तरह धो लें. अब चाहें तो ग्रेटर की मदद से या फिर हाथ की मदद से उनके जूलियन्स बना लें. इन्हीं से आलू के नूडल्स तैयार होंगे. लेकिन अभी तो ये कच्चे हैं, पकाना अभी बाकी है.

पकाने के लिए पानी गर्म करें और उसमें नमक मिला लें. अब इन जूलियन्स को डाल दें, इसके बाद थोड़ा सा वीनिगर भी मिला लें. अब आलू को बॉइल होने दें. जब जूलियन्स अच्छी तरह बॉइल हो जाएं और स्टार्च छोड़ दें तो उसे बाहर निकाल लें और ठंडा होने दें.

नूडल्स बनाने की तैयारी
इन नूडल्स की खास बात है कि काफी कम तेल में बनते हैं तो यह सेहत के लिए अच्छे होते हैं. साथ ही जब आप घर पर इन्हें तैयार कर रहे हैं तो हाइजीन तो पूरा पूरा है ही. तो अब एक पैन को गैस पर रखें और उसमें दो चम्मच तेल डालें. तेल के गर्म होते ही उसमें कटा हुआ लहसुन-अदरक और डाइस्ड प्याज डालें. इसके बाद पैन में जूलियन्स को डाल दें. स्वाद को थोड़ा बढ़ाने के लिए आप साबुत लाल मिर्च भी डाल सकते हैं. अब पैन में सोया सोस और टोमैटो कैचअप डालें और ऊपर से स्वादानुसार नमक डालें. अब सारी सामग्री को मिलाए और पकाएं. जैसे ही सबकुछ पक जाएं, तो इसके ऊपर से हरा धनिया डाल गार्निश करें और सर्व करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement