Advertisement

Navratri Vrat Recipe: खाना है कुछ टेस्टी और चटपटा, जिससे पेट भी हो जाए फुल... तो जरूर ट्राय करें शकरकंद चाट की ये रेसिपी

नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग खाने को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं. मन को कुछ टेस्टी खाने का करता है, लेकिन कई बार ऐसी चीज़े खाते हैं, जो टेस्ट में भी उतनी अच्छी नहीं लगती. साथ ही पेट भी नहीं भरता. ऐसे में आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राय करें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

नवरात्रि के दिनों में लोग मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. ऐसे में हर दिन कुछ ऐसा खाने का मन करता है, जो टेस्टी होने के साथ पेट भी भर सके. अगर आप भी व्रत के लिए कोई आसान और चटपटी रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो शकरकंद की चाट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता और व्रत में खाने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

शकरकंद की चाट बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स

शकरकंद की चाट बनाने के लिए आपको  2 मीडियम साइज आकार के शकरकंद, एक छोटा चम्मच घी, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया चाहिए होगा. अगर आपको चटपटा स्वाद पसंद है, तो अपनी पसंद के अनुसार मसालों की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं. लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि व्रत में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आपके व्रत के नियमों के अनुसार हों.

कैसे बनाएं शकरकंद की चाट?

सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें कुकर में पानी डालकर उबाल लें. जब शकरकंद नरम हो जाएं, तो इन्हें ठंडा होने दें. इसके बाद छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें शकरकंद के टुकड़े डालकर हल्का सुनहरा होने तक सेंक लें. इससे चाट का स्वाद और भी अच्छा हो जाएगा. अगर आप कम घी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो शकरकंद को उबालने के बाद सीधे भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके बाद शकरकंद को एक कटोरे में निकाल लें. इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस डालें और हरे धनिये से सजाएं. आपकी टेस्टी शकरकंद की चाट तैयार है.

व्रत में क्यों फायदेमंद है शकरकंद की चाट?

शकरकंद में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है. यही वजह है कि व्रत के दौरान इसे कई तरह से खाया जाता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement