Oil Free Gol Gappa Recipe: अगर खाना चाहते हैं ऑयल फ्री गोल गप्पे, रखना चाहते हैं हाइजीन का ध्यान.. तो अपनाएं ये रेसिपी

कई लोग बाहर गोल गप्पे इसलिए नहीं खाते क्योंकि यह तो तेल में बने होते हैं तो सेहत के लिए अनहेल्दी हैं. लेकिन इस रेसिपी में आप बिना तेल के गोल गप्पे बनाना सीख सकते हैं.

Oil Free Gol Gappa Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

चाट खाना तो सबको पसंद है. साथ ही चाट में अगर बात गोल गप्पे की करें तो, इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन कई लोग इस बात को लेकर काफी फिक्रमंद होते हैं कि यह तो तेल में बने होते हैं तो सेहत के लिए अनहेल्दी हैं. या कुछ लोगों के मन में आता है कि बाहर का बना है तो अनहाइजीनिक हो सकता है.

ऐसे में हम आपके लिए लाए है गोल गप्पा बनाने की ऐसी आसान रेसिपी, जिससे आप इन्हें घर पर ही तैयार कर सकते हैं. वो भी बिना तेल के. इसके अलावा जब यह घर पर बनेंगे तो हाइजीन का ख्याल तो आप खुद ही रखेंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं.

कैसे तैयार करें आलू का मसाला?
एक बाउल में दो उबले हुए आलू को मैश कर लें और इसमें आधा कटा हुआ प्याज मिला लें. इसके बाद थोड़ा सा कटा हुआ धनिया भी मिला लें. मसालों में इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा पाउडर मिला लें. साथ ही इसमें थोड़ा सा उबला हुआ काला चना भी मिला लें. अब सारी सामग्री को मिक्स कर आलू मसाला तैयार कर लें. इसके बाद गोल गप्पे में भरने वाला आपका आलू मसाला तैयार हो जाएगा.

तैयार करें गोल गप्पे का खट्टा पानी
गोल गप्पे का पानी तैयार करने के लिए पानी में जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, आमचूक पाउडर, नीबूं का रस, धनिया-पुदीना चटनी को एकसाथ मिला लें. इन सबके अच्छे से मिल जाने के बाद आपका गोल गप्पा पानी तैयार है. 

बनाएं ऑयल-फ्री गोल गप्पा 
इन गोल गप्पों को बनाने के लिए एक भारी कड़ाही लें. इसको हाई प्लेम पर पूरी तरह गर्म कर लें. इसके बाद इसमें नमक डाल दें और नमक को हिलाते हुए गर्म करें. जब नमक का रंग बदल जाए, तो यह गोल गप्पे बनाने के लिए तैयार है. इसके बाद इसमें मार्केट में मिलने वाले गोल गप्पे लें. इसके बाद इन्हें नमक में डालें और धीरे-धीरे हिलाते रहें. इसी तरह हिलाते हुए यह गोल गप्पे फूलना शुरू हो जाएंगे. जब यह फूल कर तैयार हो जाएं. तो इस क्रिस्पी गोल गप्पों को बाहर निकाल लें.

अब आपके पास आलू मसाला, गोल गप्पा पानी और गोल गप्पे तैयार है. अब बस दोस्तों के साथ महफिल जमाएं और इन गोल गप्पों का बेफिक्र होकर लुत्फ उठाएं.

 

Read more!

RECOMMENDED