scorecardresearch

Masala Idli Fry Recipe: बची हुई इडली का ऐसे करें इस्तेमाल, चाइनीज़ स्ट्रीट फूड भी हो जाएगा फेल.. जानें पूरी रेसिपी

कई बार बनाई हुई इडली बच जाती है, ऐसे में आप उसे हटाने की जगह उसका इस्तेमाल इस रेसिपी की मदद से स्नैक तैयार करने में कर सकते हैं.

Masala Idli Fry Recipe Masala Idli Fry Recipe

अगर आपके घर में इडली बच गई है, तो उसे फेंकने की बजाय एक खास रेसिपी की मदद से एक मजेदार और चटपटा स्नैक तैयार किया जा सकता है. इस स्नैक का नाम है मसाला इडली फ्राई. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि जल्दी बनने वाला और हल्का-फुल्का हेल्दी ऑप्शन भी है. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक, यह डिश हर मौके पर फिट बैठती है.

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. करीब 10 मिनट की तैयारी और 10 मिनट के कुकिंग टाइम में यह टेस्टी स्नैक तैयार हो जाता है, जो 2-3 लोगों के लिए काफी होता है.

क्या हैं जरूरी इंग्रीडिएंट्स?

  • मसाला इडली फ्राई बनाने के लिए आपको बची हुई या ठंडी इडली चाहिए, क्योंकि यह फ्राई करने पर ज्यादा कुरकुरी बनती है. इसके अलावा तेल या घी, राई, जीरा, करी पत्ता, हींग, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और शिमला मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. 
  • मसालों में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, पाव भाजी मसाला या सांभर मसाला और नमक शामिल होते हैं. गार्निश के लिए हरा धनिया और नींबू के रस की भी जरूरत होती है.

कैसे बनाएं मसाला इडली फ्राई?

  • सबसे पहले इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें और उसमें राई, जीरा, हींग और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकाएं.
  • अब इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर नरम होकर मसाले जैसा न बन जाए. इसके बाद आंच धीमी करके हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी या सांभर मसाला डालें और अच्छे से भून लें.
  • अब कटे हुए इडली के टुकड़े डालें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि मसाले अच्छी तरह इडली पर लग जाएं. इसे 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें ताकि इडली मसालों का स्वाद पूरी तरह सोख ले.

किस तरह करें सर्व?
गैस बंद करने के बाद ऊपर से ताजा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गरमा-गरम मसाला इडली फ्राई तैयार है. इसे चाय के साथ या हल्के स्नैक के रूप में परोसें. इसका लाजवाब स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. साथ ही यह हल्की-फुल्की भूख को भी मिटाने का काम करती है.