Online Dating Tips: डेटिंग ऐप पर मिला पार्टनर? पहली डेट पर जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, वरना हो सकता है पछतावा

कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि दुनिया की आधे से ज्यादा महिलाओं को ऑनलाइन डेटिंग के दौरान सुरक्षा और फर्जी प्रोफाइल्स की चिंता रहती है. भारत में भी नकली प्रोफाइल और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

Online Dating Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

Online Dating Tips: आजकल लोगों के डेटिंग करने का तरीका काफी बदल गया है. अब बड़ी संख्या में युवा ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स और वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन प्लेटफॉर्म की मदद से नए लोगों से मिलना आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ कुछ खतरे भी बढ़ गए हैं. कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि दुनिया की आधे से ज्यादा महिलाओं को ऑनलाइन डेटिंग के दौरान सुरक्षा और फर्जी प्रोफाइल्स की चिंता रहती है. भारत में भी नकली प्रोफाइल और प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.

तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ऑनलाइन डेटिंग से पहले आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बातचीत के तरीके पर ध्यान दें
किसी भी रिश्ते की शुरुआत बातचीत से होती है. अगर सामने वाला व्यक्ति अपनी पहचान छिपा रहा है, सही जानकारी नहीं दे रहा है या जल्दी मिलने के लिए दबाव बना रहा है, तो सावधान हो जाना चाहिए. ऐसी बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

पर्सनल इनफार्मेशन जानकारी सुरक्षित रखें
ऑनलाइन डेटिंग के दौरान अपनी पर्सनल इनफार्मेशन सोच-समझ कर शेयर करें. कई बार लोग प्रोफाइल की जानकारी या स्क्रीनशॉट बिना अनुमति के दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं. इसलिए अपना पता, बैंक की जानकारी या दूसरी निजी बातें किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं.

पब्लिक प्लेस पर मिलें
अगर किसी से मिलने का फैसला करते हैं, तो पहली मुलाकात हमेशा किसी पब्लिक प्लेस पर करें. सुनसान जगह पर मिलने से बचें. साथ ही अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को यह जरूर बताएं कि आप कहां और किससे मिलने जा रहे हैं.

सामने वाले को समझने की कोशिश करें
सामने वाले के व्यवहार को समझने की कोशिश करें. अगर उसकी कोई बात आपको गलत या अजीब लगे, तो दूरी बना लेना बेहतर है.

मिलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
किसी पर भरोसा करने में जल्दबाजी न करें. पहले बातचीत के जरिए उसे अच्छी तरह जानें. वीडियो कॉल से उसकी पहचान की पुष्टि भी कर सकते हैं. शुरुआत में अपनी निजी जानकारी शेयर करने से बचें. सबसे जरूरी बात, अपनी समझ और महसूस होने वाली बातों पर भरोसा करें. अगर कुछ गलत लगे, तो बिना किसी झिझक के पीछे हट जाएं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED