नमक में लग गई है सीलन? डिब्बे में डाल दें बस ये एक चीज... सूखा और दानेदार रहेगा Salt

Kitchen Tips: नमक को हाइग्रोस्कोपिक पदार्थ कहा जाता है. इसका मतलब है कि यह हवा से नमी को आसानी से सोख लेता है. गर्मी और मानसून के मौसम में हवा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जब नमक इस नम वातावरण के संपर्क में आता है तो यह नमी को खींचने लगता है. इस वजह से नमक गीला, चिपचिपा और गांठदार हो जाता है.

How to store salt
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

भारतीय रसोई में गैस चूल्हा, बर्तन, अनाज, मसाले, नमक और चीनी सबसे जरूरी चीजें मानी जाती हैं. इनमें से नमक हर खाने का सबसे अहम हिस्सा होता है. लेकिन अक्सर लोग इसके सही स्टोर नहीं करते. खासकर गर्मी और बारिश के मौसम में नमक जल्दी खराब होकर गांठों में बदल जाता है. इसलिए इसे सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं कि नमक को सही तरीके से स्टोर करने के तरीके के बारे में.

नमक को हाइग्रोस्कोपिक पदार्थ कहा जाता है. इसका मतलब है कि यह हवा से नमी को आसानी से सोख लेता है. गर्मी और मानसून के मौसम में हवा में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. जब नमक इस नम वातावरण के संपर्क में आता है तो यह नमी को खींचने लगता है. इस वजह से नमक गीला, चिपचिपा और गांठदार हो जाता है. कभी कभी यह इतना सख्त हो जाता है कि इसे चम्मच से निकालना मुश्किल हो जाता है. हालांकि यह खाने के लिए हानिकारक नहीं होता लेकिन इसका टेक्सचर खराब हो जाता है और इसे मापना या छिड़कना मुश्किल हो जाता है.

स्टील के डिब्बे में नमक रखना क्यों सही नहीं है
अधिकतर भारतीय घरों में स्टेनलेस स्टील के डिब्बे इस्तेमाल किए जाते हैं क्योंकि ये मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं. लेकिन नमक के लिए ये हमेशा सही विकल्प नहीं होते. स्टील के डिब्बे अक्सर पूरी तरह एयरटाइट नहीं होते. जब इन्हें बार-बार खोला जाता है तो बाहर की नम हवा अंदर चली जाती है. इससे डिब्बे के अंदर नमी जमा हो जाती है और नमक उसे सोख लेता है. नतीजा यह होता है कि नमक जल्दी गांठदार हो जाता है और उपयोग में परेशानी होती है.

नमक स्टोर करने का सही तरीका

एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें
नमक को हमेशा अच्छी तरह बंद होने वाले डिब्बे में रखें. कांच या उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक के डिब्बे सबसे बेहतर होते हैं. इससे नमी अंदर नहीं जा पाती.

नमी सोखने वाली चीजें डालें
डिब्बे में कुछ कच्चे चावल के दाने या कपड़े में बंधा छोटा चावल का पोटली रखें. यह अतिरिक्त नमी को सोख लेता है. अगर उपलब्ध हो तो फूड सेफ सिलिका जेल पैक भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

सही जगह पर रखें
नमक को चूल्हे, सिंक और गर्म जगहों से दूर रखें. इसे हमेशा सूखी और ठंडी जगह में रखना चाहिए.

सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें
नमक निकालते समय हमेशा सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें. गीले चम्मच से नमी अंदर चली जाती है जिससे नमक जल्दी खराब होता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED