अगर आपके घर में RO वाटर प्यूरीफायर लगा है, तो उसकी नियमित सफाई करना बेहद जरूरी है. समय पर सफाई न होने पर स्टोरेज टैंक, नल और अन्य हिस्सों में हरे रंग की काई जमने लगती है. इससे न सिर्फ पीने के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि मशीन की कार्यक्षमता भी कम हो सकती है. ऐसे में हर बार सर्विस सेंटर पर खर्च करने की बजाय कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं. इन्हीं में से एक है जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल. तो आइए जानते हैं इस उपाय से RO की सही सफाई कैसे कर सकते हैं.
क्यों जमती है RO में काई?
RO प्यूरीफायर के टैंक में लंबे समय तक पानी जमा रहने, समय पर फिल्टर न बदलने और नियमित सफाई न होने की वजह से काई बनने लगती है. अगर मशीन ऐसी जगह लगी हो जहां सीधी धूप आती है, तो यह समस्या और तेजी से बढ़ सकती है. काई बनने से पानी की गुणवत्ता खराब हो सकती है और मशीन की उम्र पर भी असर पड़ता है.
जामुन की लकड़ी कैसे कर सकती है मदद?
जामुन की लकड़ी को मजबूत और टिकाऊ माना जाता है. इसमें ऐसे प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं, जो पानी में बैक्टीरिया और काई बनने की रफ्तार को कम करने में मदद कर सकते हैं.
सफाई शुरू करने से पहले करें ये काम
RO की सफाई करने से पहले सबसे पहले बिजली का कनेक्शन बंद करें और पानी की सप्लाई रोक दें. इसके बाद टैंक में मौजूद सारा पानी निकाल दें. इससे सफाई करना आसान होगा और किसी तरह का खतरा भी नहीं रहेगा.
टैंक की सफाई के लिए जामुन की पतली और साफ लकड़ी लें. इसे अच्छी तरह धो लें और इसका छिलका हटा दें. इसके बाद लकड़ी को 1 से 2 दिन तक पानी में डालकर रखें. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा दिनों तक पानी में न छोड़ें, क्योंकि इससे पानी का स्वाद बदल सकता है.
टैंक की सफाई के बाद रखें इन बातों का ध्यान
काई हटाने के बाद टैंक को मुलायम स्पंज या साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछें. सफाई के दौरान ब्लीच, एसिड या तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे RO के पार्ट्स खराब हो सकते हैं और पानी भी दूषित हो सकता है.
अंत में जरूर करें यह काम
सफाई पूरी होने के बाद टैंक को कई बार साफ पानी से धो लें. फिर RO को चालू करें और शुरुआती कुछ लीटर पानी बहा दें. इससे सफाई के दौरान बचे छोटे कण या धूल बाहर निकल जाएंगे. नियमित सफाई, समय पर फिल्टर बदलने और सर्विस कराने से RO लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता है और पीने का पानी भी सुरक्षित रहता है.
ये भी पढ़ें: